SGSU Advertisement
Home राजनीति केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जन्मदिन पर सीएम योगी, रेखा गुप्ता समेत...

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के जन्मदिन पर सीएम योगी, रेखा गुप्ता समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

0
6

नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के जन्मदिन पर देश भर के नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। नेताओं ने उनके सुदीर्घ और आरोग्यमय जीवन की कामना की।

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, “केंद्रीय मंत्रिमंडल में युवा एवं ऊर्जावान सहयोगी, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यश-समृद्धि प्रदान करें, यही कामना है।”

केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखा, “लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन प्रदान करें।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन प्रदान करें।”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करती हूं।”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, “केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संदेश में लिखा, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। माता जानकी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन प्रदान करें और आप इसी प्रकार जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर समर्पित भाव से कार्य करते रहें।”

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं।”

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, “लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।”

वहीं, बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, “केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। बिहार और देश के विकास एवं जनकल्याण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।”