SGSU Advertisement
Home स्वास्थ्य रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके...

रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे

0
3

नई दिल्ली, 12 नवंबर (आईएएनएस)। आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी में दर्द, गर्दन की अकड़न और तनाव आम समस्या बन गई है। घंटों कुर्सी पर बैठकर काम करना, मोबाइल चलाना और गलत पोस्चर की वजह से हमारी रीढ़ की हड्डी पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। ऐसे में मार्जरीआसन-बिटिलासन रीढ़ को लचीला बनाने में सबसे ज्यादा मदद करते हैं।

इन दोनों आसनों में शरीर की मुद्रा बिल्कुल बिल्ली और गाय की तरह बनती है, इसलिए इन्हें कैट-काउ पोज भी कहा जाता है। ये आसन सांस के साथ तालमेल बिठाकर किए जाते हैं। एक बार पीठ को ऊपर उठाया जाता है और एक बार नीचे झुकाया जाता है।

आयुष मंत्रालय के अनुसार, मार्जरीआसन-बिटिलासन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और शरीर को तनावमुक्त करने का एक अत्यंत प्रभावी एवं बुनियादी योगासन है। इसमें श्वास की गति के साथ दो मुद्राओं (बिटिलासन और मार्जरीआसन) को लयबद्ध तरीके से जोड़ा जाता है।

सुबह की शुरुआत हो या योग की प्रैक्टिस, मार्जरीआसन-बिटिलासन शरीर को खोलने और दिनभर की थकान को दूर करने के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। इससे न सिर्फ रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, बल्कि पेट, पीठ और गर्दन की मांसपेशियों को भी आराम मिलता है। सुबह की शुरुआत हो या योग की प्रैक्टिस, मार्जरीआसन-बिटिलासन शरीर को खोलने और दिनभर की थकान को दूर करने के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं।

मार्जरी-बिटिलासन रोजाना करने से कमर के निचले हिस्से के दर्द (लंबर पेन) और साइटिका में राहत मिलती है। गर्दन और कंधों की जकड़न दूर होती है, सर्वाइकल पेन में आराम मिलता है। रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है, स्पॉन्डिलाइटिस में लाभ होता है। पेट की चर्बी कम होती है और पाचन सुधरता है। इससे तनाव और चिड़चिड़ापन कम होता है, नींद अच्छी आती है। फेफड़े पूरी क्षमता से खुलते हैं।

योग एक्सपर्ट बताते हैं कि यह आसन करने से पूरा शरीर एक्टिव और दर्द-मुक्त हो जाता है। हालांकि, किसी प्रकार के ज्वाइंट पेन से पीड़ित व्यक्तियों को एक्सपर्ट की सलाह के बाद ही अभ्यास करना चाहिए।

—आईएएनएस

एनएस/एएस