SGSU Advertisement
Home मनोरंजन ‘हम आपके हैं कौन’ के फेमस सीन की प्रेरणा थी बड़जात्या की...

‘हम आपके हैं कौन’ के फेमस सीन की प्रेरणा थी बड़जात्या की बचपन की शादी, जानिए पूरी कहानी

0
4

मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। दिग्गज निर्देशक सूरज बड़जात्या हाल ही में अपनी पारिवारिक ड्रामा फिल्म ‘प्रेम मोल लिया’ की टीम के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 5’ में गए थे। शो के दौरान उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के आइकॉनिक सीन के बारे में बताया।

दरअसल, शो में आयुष्मान खुराना निर्देशक से सलमान खान और माधुरी दीक्षित वाले आइकॉनिक ‘जूता चुराई के दौरान बैड टूटने वाले सीन’ के बारे में पूछते हैं?, जिस पर सूरज बड़जात्या ने बताया कि यह सीन एक शादी से प्रेरित था।

उन्होंने इस सीन के पीछे की कहानी बताते हुए कहा, “जब घटना तब की है, जब मैं 13 साल का था और मुंबई में एक शादी में गया था। शादी के जश्न के दौरान एक लड़की ने उनके कजिन को मारा था, जिसके बाद वे उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे भागे थे। यह पीछा आखिर में दोनों के बेड पर गिरने के साथ खत्म हुआ था।

उन्होंने बताया कि बचपन की यह घटना उनकी आइकॉनिक फिल्मों में से एक फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के बेहद पसंद किए जाने वाले सीन में से एक बना। वहीं, बातचीत में सूरज बड़जात्या ने अपने स्वभाव और गुस्से के बारे में भी बात की। शो के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने फिल्ममेकर से उनके गुस्से के बारे में पूछा, तो कास्ट के सदस्यों ने कहा कि वे शायद ही कभी अपना आपा खोते हैं।

हालांकि, सूरज बड़जात्या ने मजाक में कहा कि अभिषेक और करीना की शायद कोई और ही कहानी हो क्योंकि उन्होंने उनका गुस्सा देखा है। फिर, आगे अर्चना पूरन सिंह ने पूछा कि क्या उन्होंने कभी किसी से गुस्से में बात की है, तो निर्देशक ने कहा कि आप सलमान खान से जाकर पूछें कि उन्होंने उन्हें कितना डांटा था।

बड़जात्या के निर्देशन में बनी ‘हम आपके हैं कौन’ 1994 में रिलीज हुई थी और हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन फैमिली एंटरटेनर फिल्मों में से एक बन गई। फिल्म में सलमान खान और माधुरी दीक्षित मुख्य भूमिकाओं में थे और यह अपने संगीत, परिवार केंद्रित कहानी और यादगार शादी के सीन्स के लिए जानी गई।