SGSU Advertisement

    निफ्टी के 25,000 से ऊपर बने रहने तक जारी रहेगा तेजी का ट्रेंड : एक्सपर्ट्स

    0
    2

    मुंबई, 15 नवबंर (आईएएनएस)। लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद शुक्रवार को आई गिरावट के बाद भी निफ्टी अहम सपोर्ट 25,000 के ऊपर बना हुआ है और इस स्तर के ऊपर बने रहने तक नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के मुख्य सूचकांक में तेजी का ट्रेंड जारी रहेगा। यह जानकारी एनालिस्ट्स ओर से दी गई।

    मार्केट एनालिस्ट्स के अनुसार, निफ्टी ने पिछले स्विंग हाई और गिरती हुई ट्रेंडलाइन रेजिस्टेंस के ऊपर ब्रेकआउट देने के बाद, अपना सकारात्मक साप्ताहिक स्ट्रक्चर बनाए रखा है।

    यह इंडेक्स 24,037 के पास अपने 50-सप्ताह के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज और 22,451 के आसपास अपने 200-सप्ताह के एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज से काफी ऊपर बना हुआ है, जो लंबी अवधि के ट्रेंड में लगातार मजबूती का संकेत देता है।

    एनालिस्ट्स ने बताया कि हालांकि हाल ही में बनी ‘डोजी’ कैंडलस्टिक यह दर्शाती है कि ऊंचे स्तरों पर कुछ अनिश्चितता है, लेकिन तेजी के ट्रेंड को बनाए रखने के लिए ब्रेकआउट ज़ोन के ऊपर टिके रहना बहुत महत्वपूर्ण होगा।

    उन्होंने ने कहा, “ऊपर की तरफ, 25,350 और 25,800 पर मजबूत रुकावट का स्तर है। अगर निफ्टी इस ज़ोन के ऊपर मजबूती से ब्रेकआउट देता है, तो यह और ऊंचे स्तरों तक जाने का रास्ता खोल सकता है। वहीं नीचे की तरफ, 24,800–25,000 के जोन में सपोर्ट है, जो मौजूदा तेजी के स्ट्रक्चर को बनाए रखने के लिए बहुत अहम होगा।”

    एनालिस्ट्स के अनुसार, “इस सपोर्ट जोन के ऊपर बने रहने से नई खरीदारी आ सकती है, जबकि इसके नीचे जाने पर बाजार में और कंसोलिडेशन देखने को मिल सकती है। ट्रेडर्स अपना पॉजिटिव नजरिया बनाए रख सकते हैं, लेकिन ऊंचे स्तरों पर बीच-बीच में होने वाली प्रॉफिट बुकिंग पर भी नजर रखनी चाहिए।”

    एनालिस्ट्स ने सेंसेक्स के लिए 81,300-81,000 की रेंज को तत्काल सपोर्ट माना है, जबकि अगला सपोर्ट जोन 80,700 से 80,500 के बीच है।

    उन्होंने कहा कि मौजूदा पॉजिटिव ट्रेंड को बनाए रखने के लिए इंडेक्स का इन स्तरों के ऊपर टिके रहना जरूरी होगा।

    मार्केट एक्सपर्ट्स ने बताया, “शुक्रवार को सेंसेक्स गिरावट के साथ बंद हुआ, जिससे हाल ही में हुई तेज बढ़त का कुछ हिस्सा कम हो गया। तत्काल रेजिस्टेंस 81,900–82,200 के आसपास है, और इसके बाद 82,500 का स्तर आता है। अगर सेंसेक्स इन स्तरों के ऊपर टिक जाता है, तो इसमें और तेजी आने की संभावना बन सकती है।”

    एनालिस्ट्स ने कहा, “नीचे की तरफ, 81,300–81,000 का स्तर तत्काल सपोर्ट जोन है, जिसके बाद 80,700–80,500 का सपोर्ट आता है। मौजूदा पॉजिटिव ट्रेंड को बनाए रखने के लिए सेंसेक्स का इस तत्काल सपोर्ट रेंज के ऊपर टिके रहना महत्वपूर्ण होगा।”