SGSU Advertisement
Home मनोरंजन हर्षवर्धन राणे ने ‘सनम तेरी कसम 2’ के लिए किया अनुरोध, बोले-...

हर्षवर्धन राणे ने ‘सनम तेरी कसम 2’ के लिए किया अनुरोध, बोले- स्क्रिप्ट और डायरेक्टर आपकी पसंद के होंगे

0
3

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता हर्षवर्धन राणे फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ पर काम करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रोड्यूसर दीपक मुकुट की तारीफ करते हुए उनके साथ काम करने की इच्छा जाहिर की।

अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रोड्यूसर दीपक मुकुट के साथ कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपनी इच्छा जताई कि अगले महीने अपने बर्थडे पर वो फैंस के साथ फिर से प्रोड्यूसर के ऑफिस जाना चाहते हैं, ताकि मुकुट की पसंद की स्क्रिप्ट और डायरेक्टर के साथ ‘सनम तेरी कसम 2’ के लिए उनकी मंजूरी मिल सके।

अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर निर्माता दीपक मुकुट के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने अपनी इच्छा भी जताई कि अगले महीने अपने जन्मदिन के मौके पर वह एक बार फिर प्रशंसकों के साथ निर्माता के ऑफिस जाना चाहेंगे।

अभिनेता ने लिखा, “दीपक सर, आप सबसे अलग हैं। आप सच में अपनी बात के पक्के हैं। सर, जैसे पिछले साल मैं फैंस के साथ आपके ऑफिस (सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट) के बाहर ‘सनम तेरी कसम’ की री-रिलीज की रिक्वेस्ट लेकर खड़ा था, वैसे ही अगले महीने अपने बर्थडे पर मैं फिर से उनके साथ आपके दरवाजे पर आऊंगा।”

उन्होंने आगे लिखा, “इस बार, एक ही रिक्वेस्ट के साथ फिल्म ‘सनम तेरी कसम 2’ के लिए आपकी मंजूरी। स्क्रिप्ट और डायरेक्टर आपकी पसंद के होंगे। क्या आप मुझे और फैंस को ये बर्थडे विश देंगे, सर?”

‘सनम तेरी कसम 2’, साल 2016 की हिट रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ का सीक्वल होगी। हर्षवर्धन राणे ने इस फिल्म में ‘इंदर’ की भूमिका निभाई है। पहले भाग में हर्षवर्धन राणे के साथ पाकिस्तानी अभिनेत्री मावरा होकेन नजर आई थीं।

राधिका राव और विनय साप्रू द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन के साथ अनुराग सिन्हा, मनीष चौधरी, मुरली शर्मा और सुदेश बेरी भी थे।

2016 में जब यह फिल्म पहली बार रिलीज हुई थी, तब बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और फ्लॉप रही थी, लेकिन समय के साथ यह एक कल्ट फिल्म बन गई और फरवरी 2025 में जब यह फिल्म सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई, तो दर्शकों ने इसे भरपूर प्यार दिया और यह एक ‘कल्ट क्लासिक’ के रूप में उभरी। री-रिलीज के शुरुआती दिनों में ही इसने जबरदस्त कमाई की थी।