SGSU Advertisement
Home खेल नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप: एक ही दिन में ‘दोहरी जीत’ के साथ अर्णव...

नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप: एक ही दिन में ‘दोहरी जीत’ के साथ अर्णव अग्रवाल के अभियान की शुरुआत

0
3

मुंबई, 16 नवंबर (आईएएनएस)। 82वीं नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 में अर्णव अग्रवाल के लिए पहला दिन बेहद सफल रहा। बांद्रा स्थित ओटर्स क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में सोमवार को अर्णव ने अपने पहले और दूसरे दौर के दोनों मैच जीते।

पुरुष एकल के पहले दौर में उन्होंने किशन कुमारपटूना को 11-2, 11-2, 11-2 से मात दी, जिसके बाद दूसरे दौर में आर्यन हेगड़े को 11-3, 11-7, 11-3 से हराया।

स्क्वैश रैकेट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसआरएफआई) द्वारा ओटर्स क्लब के सहयोग से आयोजित इस प्रतियोगिता में पूरे भारत से जाने-माने और उभरते हुए स्क्वैश खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। ओटर्स क्लब इस आयोजन का वेन्यू पार्टनर भी है।

एक सप्ताह तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में देश भर के उभरते और अनुभवी स्क्वैश खिलाड़ी एक साथ आएंगे, जिन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान पाने के लिए प्रतिस्पर्धा करने का मौका मिलेगा। कुल 394 प्रविष्टियों के साथ, इस प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिल सकते हैं।

पुरुष वर्ग में मुख्य आकर्षण एशियन गेम्स के व्यक्तिगत रजत पदक विजेता अभय सिंह होंगे, जिन्हें नंबर 1 सीड दिया गया है, जबकि वीर चोत्रानी दूसरे सीड के रूप में चुनौती पेश करेंगे।

महिला वर्ग में तमिलनाडु की राधिका सुथंतिरा सीलन को शीर्ष सीड दिया गया है, जबकि महाराष्ट्र की निरुपमा दुबे दूसरे सीड पर हैं। अनुभवी खिलाड़ी जोशना चिनप्पा और आकांक्षा सालुंखे भी महिला प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण होंगी और उनसे खिताब के लिए कड़ी दावेदारी की उम्मीद है।

परिणाम:

पुरुष (राउंड -1):

रितिक कुमार मिश्रा ने नंदकुमार वांकरी को 11-0, 11-2, 11-3 से हराया।

आर्यन हेगड़े ने कैरव शाह को 9-11, 11-7, 10-12, 13-11, 11-7 से मात दी।

रितिक कुमारमिश्रा ने नंदकुमार वानकारी को 11-0, 11-2, 11-3 से हराया।

अर्णव अग्रवाल ने किशन कुमारपटून को 11-2, 11-2, 11-2 से मात दी।

आकाश बी एस ने वरुण गुप्ता को 11-7, 9-11, 15-13, 11-8 से हराया।

कनिष्क मिश्रा ने समर्थ काबरा को 11-3, 11-1, 11-1 से हराया।

आशीष केसकर ने सुनील नागरानी को 11-4, 11-4, 11-1 से मात दी।

अर्जुन मोरे ने सार्थक सिंह को 11-3, 11-5, 11-2 से शिकस्त दी।

अजय पांडे ने शिवा कुरील को 11-1,11-1, 11-4 से हराया।

प्रखर लोहिया ने चेतन अजाबे को 11-1, 11-2, 11-1 से मात दी।

तुषार शाहनी ने नीरज कुमार सिंह को 11-2, 11-2, 11-4 से हराया।

आशू ने अरव अनेजा को 11-4, 11-2, 14-12 शिकस्त दी।

यतींद्र नाइक ने लोकेद्र सिंह को 12-10, 11-2, 11-5 से हराया।

राउंड 2:

भास्कर चाहू ने प्रथमेश पाटिल को 11-4, 11-2, 11-1 से मात दी।

प्रकाश औझी ने रविक कांजीलाल 12-10, 11-3, 11-4 से हराया।

मिथुन महादु दरवाडा ने राजा कुमार को 11-6, 11-3, 11-8 से शिकस्त दी।

अर्णव अग्रवाल ने आर्यन हेगड़े को 11-3, 11-7, 11-3 से हराया।

अर्पित चोटलिया ने आकाश बीएस को 10-12, 11-8, 11-6, 11-5 मात दी।