SGSU Advertisement
Home राज्य छत्तीसगढ़ करकापाल के तीन परिवार ईसाई धर्म त्यागकर विधिवत सनातन धर्म में ...

करकापाल के तीन परिवार ईसाई धर्म त्यागकर विधिवत सनातन धर्म में वापसी की

0
195

जगदलपुर

बस्तर जिले के थाना बोधघाट अंर्तगत ग्राम करकापाल के 3 परिवारों ने अपना धर्म बदलकर ईसाई धर्म अपना लिया था। तीनों परिवारों ने फिर से सनातन धर्म में वापसी कर ली है। अब तीनों परिवार फिर से देवगुड़ी जाएंगे और हिन्दू रीति-रिवाज का पालन करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीनों परिवारों ने 7 वर्ष पहले ईसाई धर्म को अपनाया था, लेकिन अब अपने मूल धर्म में वापस आने का फैसला लिया है। जिसके लिए उन्होंने पहले तो माहरा समाज और बजरंग दल से संपर्क किया। इसके बाद बजरंग दल के पदाधिकारी और माहरा समाज के पदाधिकारियों के सामने पूरे विधि-विधान और पूजा-अर्चना करके फिर से हिंदू धर्म में वापिस लाया गया। घर वापसी से तीनों परिवार काफी खुश नजर आए। हिंदू धर्म मे वापसी करने वाले घर के मुखिया रमेश नाग ने बताया की, 07 वर्ष पहले ईसाई समुदाय मे शामिल हुए थे। लेकिन अब वो अपने मूल धर्म मे वापस आना चाहते हैं और आज हिंदू धर्म अपनाकर बेहद खुश हैं।