Monday, May 11, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

बिहार पुलिस का भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, एसआई को किया बर्खास्त

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के प्रति 'जीरो टॉलरेंस' की नीति को और मजबूत करते हुए बिहार पुलिस ने गुरुवार को एक दागी पुलिस अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

फर्रुखाबाद : नाबालिग की हत्या, नदी किनारे बोरी में मिला शव

लखनऊ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। फर्रुखाबाद के जनपद की मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र से गुरुवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय नाबालिग की हत्या कर उसका शव बोरी में भरकर काली नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने अभियुक्त की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है।

बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 1.70 लाख रुपए रिश्वत लेते पेशकार को...

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत ब्यूरो की एक टीम ने गुरुवार को मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के विधि शाखा में पदस्थापित प्रशाखा पदाधिकारी (पेशकार) मुकेश कुमार को 1.70 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

फाजिल्का पुलिस की बड़ी कामयाबी, 4 घंटे में अपहरण केस सुलझाया, 6 आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब के फाजिल्का पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। ​​महज चार घंटे में उन्होंने अपहरण और फिरौती के एक मामले को सुलझा लिया। पुलिस टीम ने अपनी तत्परता से बंधक को अपराधियों के चंगुल से छुड़ाने के साथ साजिश में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गोपालगंज: पैसों का लालच देकर 8 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ थाना क्षेत्र से गुरुवार को एक ऐसी हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसने न केवल कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि इंसानियत को भी शर्मसार कर दिया है।

मुंबई: नशे में धुत पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के जोगेश्वरी इलाके में एक घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। यहां एक महिला ने शराब के नशे में अपने पति पर सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। अंबोली पुलिस स्टेशन ने आरोपी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में 1432 किलो मादक पदार्थ जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अफीम पोस्त डोडा की एक विशाल खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में हरियाणा के दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो भारी मात्रा में नशीला पदार्थ लेकर जा रहे थे।

नोएडा: ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

नोएडा, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को फंसाकर ब्लैकमेल और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से कीमती ज्वैलरी और नकदी भी बरामद की गई है।

मणिपुर : जिरीबाम जिला पुलिस में साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जिरीबाम, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए जिरीबाम जिला पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए गुरुवार को जिरी कॉलेज के बहुउद्देशीय हॉल में एक दिवसीय साइबर अपराध जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।

रांची: फ्लैट में बंद कर ब्यूटीशियन से दुष्कर्म और धर्मांतरण के दबाव का आरोप,...

रांची, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म और जबरन धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

खरी बात