Monday, May 11, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

गाजियाबाद जासूसी कांड के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, ‘मेड इन चाइना’ सीसीटीवी हटाने...

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। यूपी के गाजियाबाद में सामने आए आईएसआई जासूसी मॉड्यूल के तार महाराष्ट्र से जुड़ने के बाद राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। महाराष्ट्र सरकार शहर से मेड इन चाइना सीसीटीवी हटाने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा गया कि महाराष्ट्र के कम से कम पांच अत्यंत संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की थी।

हजारीबाग में बच्ची की हत्या में सनसनीखेज खुलासा, बेटे की अच्छी सेहत के लिए...

हजारीबाग, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व 13 वर्षीय बच्ची की नृशंस हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झारखंड की डीजीपी के निर्देश पर गठित स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) की जांच में सामने आया है कि तांत्रिक क्रिया के दौरान बच्ची की 'नरबलि' दी गई थी और इस साजिश में उसकी मां भी शामिल थी।

ज्वेलरी शॉप में डकैती और दो हत्याओं का आरोपी राजा साहनी ऋषिकेश से गिरफ्तार,...

ऋषिकेश, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा में डकैती, हत्या और जेल ब्रेक जैसे संगीन मामलों में फरार चल रहे एक लाख रुपए के इनामी बदमाश को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और लगातार ठिकाने बदलकर फरारी काट रहा था।

बलिया में बिजली तार चोरी करने वाले गैंग से मुठभेड़, 7 आरोपी गिरफ्तार

बलिया, 2 अप्रैल, (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस और चोरों के बीच मुठभेड़ हुई। सहतवार और बांसडीह थाने की पुलिस ने मुठभेड़ के बाद बिजली तार चोरी के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दो आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

मुरादाबाद में एसटीएफ से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

मुरादाबाद, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को एसटीएफ ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया। यह कार्रवाई एसटीएफ मेरठ यूनिट और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। मारा गया अपराधी कुख्यात उधम सिंह गैंग का शार्प शूटर बताया जा रहा है, जो लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

पटना : जमीन विवाद के कारण रोहतास में बेटे के सामने व्यक्ति की हत्या

पटना, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में बढ़ते जमीन के विवाद अब धीरे-धीरे हिंसक होते जा रहे हैं, जिससे सामाजिक सद्भाव और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ रही है।

भोपाल: होटल व्यवसायी की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार...

भोपाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। भोपाल पुलिस ने बुधवार को रातीबड़ इलाके में हुई संक्षिप्त गोलीबारी के बाद होटल मालिक विजय मेवाड़ा की हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

नालंदा में महिला से छेड़छाड़ मामले में पुलिस ने छह और आरोपियों को किया...

पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। नालंदा जिले में एक शादीशुदा महिला के साथ कथित छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी एसपी भारत सोनी ने बुधवार को दी।

भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद बिहार पुलिस ने दागी एसडीपीओ को पदमुक्त किया

पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार पुलिस मुख्यालय ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद किशनगंज के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) गौतम कुमार को तत्काल प्रभाव से उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया है।

ओडिशा विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में सरकारी अधिकारी को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। ओडिशा विजिलेंस ने बुधवार को ओडिशा पुलिस हाउसिंग एंड वेलफेयर कॉर्पोरेशन (ओपीएफडब्ल्यूसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी को गिरफ्तार किया।

खरी बात