फर्रुखाबाद सर्विलांस टीम की बड़ी सफलता, 22 लाख रुपए के खोए हुए 101 स्मार्टफोन...
फर्रुखाबाद, 31 मार्च (आईएएनएस)। फर्रुखाबाद पुलिस की सर्विलांस टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली है। सर्विलांस टीम को करीब 22 लाख रुपए के खोए हुए कुल 101 स्मार्टफोन को बरामद करने में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बरामद किए गए सभी गुमशुदा मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए हैं।
नकली आईटीसी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 14.85 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) से जुड़े बड़े घोटाले में कार्रवाई करते हुए 14.85 करोड़ रुपए की संपत्तियां अटैच कर लिया है। ईडी के ईटानगर सब-जोनल कार्यालय ने 30 मार्च को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत यह अस्थायी कुर्की आदेश जारी किया। इस कार्रवाई में चल और अचल दोनों तरह की संपत्तियां शामिल हैं।
विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश करने वाले यात्री ने बेंगलुरु पुलिस को...
बेंगलुरु, 31 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक में केम्पेगौड़ा हवाई अड्डे की पुलिस ने विमान का आपातकालीन दरवाजा खोलने की कोशिश करने वाले यात्री द्वारा सोशल मीडिया पर बेंगलुरु पुलिस को अपशब्द करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान महाराष्ट्र निवासी उत्कर्ष गौतम के रूप में हुई है।
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस : दिल्ली हाईकोर्ट में लीना मारिया की जमानत याचिका...
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और ऑर्गनाइज्ड क्राइम मामले में आरोपी फिल्म अभिनेत्री लीना मारिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका पर 4 अप्रैल को फैसला सुनाएगा।
दिल्ली: साले पर चाकू से हमले का आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित की इलाज के दौरान...
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली की नंद नगरी पुलिस ने साले पर चाकू से हमले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 29 मार्च की रात सूचना मिली कि ताहिरपुर निवासी नीरज (30) को गंभीर रूप से घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दिल्ली पुलिस की बड़ी उपलब्धि, सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड पर पहला स्थान बरकरार
नई दिल्ली, 31 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर टेक्नोलॉजी-आधारित पुलिसिंग और डेटा गवर्नेंस में अपनी लीडरशिप साबित की है। दिल्ली पुलिस ने सीसीटीएनएस प्रगति डैशबोर्ड पर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पहला स्थान हासिल किया है। इसके साथ ही सीसीटीएनएस ऑपरेशन्स के लिए प्रतिष्ठित आईएसओ 9001:2015 क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (क्यूएमएस) सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है।
मध्य प्रदेश के दतिया में दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, जांच जारी
दतिया, 31 मार्च (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के दतिया शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे शहर में सनसनी फैला दी है।
मुंबई में बिल को लेकर बवाल, ग्राहक ने दांतों से काटकर अलग कर दी...
मुंबई, 31 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के मलाड पूर्व इलाके में एक मामूली बिल विवाद ने ऐसा खौफनाक रूप ले लिया कि सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएं। सहारा वडापाव की दुकान पर समोसा-कटलेट खाने आए एक ग्राहक ने दुकान मालिक की अंगुली ही अपने दांत से काटकर अलग कर दी।
बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति-पत्नी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट बरामद
बेंगलुरु, 31 मार्च (आईएएनएस)। बेंगलुरु के कोथनूर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में एक दंपति ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान भानु चंदीर रेड्डी (बाबू रेड्डी) और उनकी पत्नी शाज़िया के रूप में हुई है। दोनों तेलंगाना के मूल निवासी थे और निजी कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में कार्यरत थे।
झारखंड की कोडरमा घाटी में बोरे में बंद मिला महिला का अर्धनग्न शव
कोडरमा, 31 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत के मेघातरी स्थित पैरी माइंस के समीप मंगलवार को एक महिला का अर्धनग्न शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी तब हुई जब कुछ ग्रामीणों ने सड़क किनारे जंगल में एक प्लास्टिक का बोरा देखा, जिससे महिला का पैर बाहर निकला हुआ था।

