Tuesday, May 12, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

एलजी मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ की प्रगति की समीक्षा...

जम्मू, 28 मार्च (आईएएनएस)। जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश के युवाओं को निशाना बनाने वाले मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई का निर्देश दिया।

कर्नाटक : रायचूर में नकली डॉक्टर के इंजेक्शन से 15 वर्षीय छात्रा की मौत,...

रायचूर, 28 मार्च (आईएएनएस)। कर्नाटक के रायचूर जिले के मस्की तालुका में स्थित अमिनागाड गांव में एक नकली डॉक्टर द्वारा लगाए गए इंजेक्शन के साइड इफेक्ट से 9वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा की दुखद मौत हो गई है। मृतका की पहचान सिंधु (15 वर्ष) के रूप में हुई है।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में राम नवमी जुलूस को लेकर तनाव के बाद 30...

कोलकाता, 28 मार्च (आईएएनएस)। अल्पसंख्यक बहुल मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर में राम नवमी जुलूस को लेकर हुए तनाव और हिंसा के सिलसिले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

शाहदरा पुलिस ने शातिर सेंधमार और वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 40 किलो सिक्के...

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की शाहदरा जिले की एएटीएस टीम ने 26 मार्च 2026 को एक सक्रिय और शातिर सेंधमार तथा वाहन चोर को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान इमरान उर्फ इरफान उर्फ गजनी (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो नई सीमापुरी, दिल्ली का निवासी है। उसके कब्जे से एक चोरी की हुई स्कूटी, भारी मात्रा में नकली गहने और 40.250 किलोग्राम भारतीय सिक्के बरामद किए गए हैं।

झारखंड: गढ़वा में जेएमएम विधायक की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, एयरबैग खुलने से टली अनहोनी

गढ़वा, 28 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड के गढ़वा जिले के भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। घटना उस समय हुई जब वे अपने आवास से डंडई एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।

ईडी ने त्रिपुरा में अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया,...

अगरतला, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अगरतला सब-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत एक बड़े अंतर-राज्यीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सख्त कार्रवाई की है। ईडी ने आरोपी देबब्रत डे, ध्रुब मजूमदार, अपु रंजन दास और उनके साथियों से जुड़ी अनामिका मजूमदार (ध्रुब मजूमदार की पत्नी) और अपु रंजन दास की लगभग 1.20 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क कर लिया है।

बिहार से गांजा खरीदकर दिल्ली में बेचते थे, हौज काजी पुलिस ने तीन आरोपियों...

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस की सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। हौज काजी थाना पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 8.505 किलोग्राम गांजा और 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

मुंबई में डिलीवरी वाहन से 27 गैस सिलेंडर चोरी, जांच जारी

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच युद्ध के बाद से अचानक गैस सिलेंडरों के लिए मारामारी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में ऊर्जा संकट से जुड़ी चिंताओं के बीच कांदिवली पश्चिम के चारकोप इलाके में चोर डिलीवरी वाहन का ताला तोड़कर 27 सिलेंडर ले गए।

मुंबई के धारावी इलाके में व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, शव फुटपाथ पर मिला

मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के धारावी इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में ईडी ने 2.37 करोड़ की संपत्ति...

नई दिल्ली, 28 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इटानगर उप-क्षेत्रीय कार्यालय ने ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग (टीएएच) भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाले के संबंध में लगभग 2.37 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति अस्थाई रूप से जब्त की है। यह कुर्की पीएमएलए की धारा 5(1) के तहत 23 मार्च को अस्थाई कुर्की आदेश के बाद की गई है।

खरी बात