Wednesday, February 25, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

दिल्ली में तीखी झड़प के बाद एक व्यक्ति को घसीटा, फिर चाकू से गोदकर...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के बाहरी इलाके में पांच लोगों ने एक व्यक्ति को घसीटा और कई बार चाकू मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

यूपी में 15 दिनों में 1.20 लाख लीटर अवैध शराब जब्त, 4,588 केस दर्ज...

लखनऊ, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अवैध शराब निर्माण, तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने को तत्पर प्रदेश सरकार ने महज 15 दिनों में 1.20 लाख लीटर अवैध शराब जब्त कर रिकॉर्ड बनाया है। इस दौरान न सिर्फ 4,588 मुकदमे दायर हुए हैं बल्कि 1,398 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई भी हुई है।

जामताड़ा में धार्मिक ग्रंथ जलाए जाने से सनसनी, सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम

रांची, 8 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के जामताड़ा जिला अंतर्गत फतेहपुर बाजार स्थित मस्जिद से धार्मिक ग्रंथ कुरान शरीफ को जलाए जाने की घटना सामने आई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। हिंदू-मुस्लिम समुदाय के जुड़े लोगों ने घटना की भर्त्सना की और माहौल बिगाड़ने की साजिश को नाकाम कर दिया।

दिल्ली में घर में मृत पाई गई महिला, लापता पति की तलाश में पुलिस

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली में सोमवार को एक 35 वर्षीय महिला अपने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गई। पुलिस को शक है कि उसके लापता पति ने उसकी हत्या की होगी।

बेवफाई से आहत युवती प्रेमी के घर के आगे 48 घंटे से धरने पर...

धनबाद, 8 जनवरी (आईएएनएस)। अपने प्रेमी की बेवफाई से आहत एक युवती उसके घर के आगे पिछले 48 घंटे से धरने पर बैठी है। कड़ाके की ठंड में खुले में बैठी युवती का कहना है कि जब तक प्रेमी उससे शादी के लिए हां नहीं करता, वह यहां से हिलेगी नहीं। लड़के के घर वालों ने दरवाजा बंद कर रखा है। घर का कोई सदस्य बाहर नहीं आ रहा।

बिहार में पुलिसकर्मियों को जिंदा जलाने की कोशिश, थाना में लगाई आग

दरभंगा, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के दरभंगा जिले के मोरो थाना में असामाजिक तत्व ने आग लगाकर पुलिसकर्मियों को जलाने की कोशिश की। सुरक्षा गार्ड की सक्रियता के कारण समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ी घटना नहीं हो सकी।

टीएमसी विधायक का दावा, ईडी अधिकारियों पर हमले के पीछे का मास्टरमाइंड उनके इलाके...

कोलकाता, 8 जनवरी (आईएएनएस)। तृणमूल कांग्रेस विधायक सुकुमार महता के एक बयान ने इन अटकलों को हवा दे दी है कि उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ अधिकारियों पर हमले के पीछे मुख्य मास्टरमाइंड शेख शाहजहां इलाके में कहीं छिपा हो सकता है।

रांची में मंदिर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किया, गुस्साए लोग उतरे सड़क पर

रांची, 8 जनवरी (आईएएनएस)। रांची की बरियातू हाउसिंग कॉलोनी के राम जानकी मंदिर में घुसकर प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना को लेकर जनाक्रोश फूट पड़ा है। सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए हैं। राजभवन-बूटी मोड़ रोड को लोगों ने जाम कर दिया है। रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और समरीलाल भी मौके पर पहुंचे हैं। लोग प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने वालों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

दिल्ली: सुनसान सड़क पर महिला का गला घोंटने की कोशिश, बैग व मोबाइल लेकर...

नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका इलाके में महिला से लूटपाट का मामला सामने आया है। घटना 6 जनवरी को सुबह 6:30 बजे उत्तम नगर इलाके की एक सुनसान सड़क पर हुई, जो पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी।

खरी बात