Tuesday, May 12, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

दिल्ली में एंटी-स्नैचिंग सेल ने 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से दो...

नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट, दिल्ली की एंटी-स्नैचिंग सेल ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अपराध में इस्तेमाल की गई स्कूटी, वारदात के समय पहने गए कपड़े और छीनी गई सोने की चेन का ‘ओम’ लॉकेट बरामद किया है।

बिहार: सिवान में पुलिस मुठभेड़ में दो अपराधियों को लगी गोली, पुलिस ने किया...

सिवान, 25 मार्च (आईएएनएस)। बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को दुरुस्त करने और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत हैं। इस बीच, सिवान के बसंतपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को तड़के पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो अपराधियों को गोली लग गई, जिससे वे घायल हो गए।

रांची : एक ही रात में दो पेट्रोल पंप और एक सीएनजी पंप पर...

रांची, 25 मार्च (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची में मंगलवार की रात अपराधियों ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा दावों को धता बताते हुए जमकर उत्पात मचाया। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अपराधियों ने दो पेट्रोल पंप, एक सीएनजी पंप और एक दुकान को निशाना बनाकर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे दी है।

पंजाब पुलिस ने बलात्कार के आरोपी विधायक पठानमजरा को छह महीने बाद किया गिरफ्तार

चंडीगढ़, 25 मार्च (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने बुधवार को बलात्कार के आरोपी और फरार पंजाब विधायक हरमीत सिंह पठानमजरा को गिरफ्तार कर लिया, जो पिछले साल सितंबर में पुलिस हिरासत से नाटकीय ढंग से फरार हो गया था और तब से गिरफ्तारी से बच रहा था।

रायबरेली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 5 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार

रायबरेली, 25 मार्च (आईएएनएस)। रायबरेली में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मुंबई एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ एक बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

मुंबई, 25 मार्च (आईएएनएस)। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने फर्जी भारतीय पासपोर्ट के सहारे विदेश भागने की कोशिश कर रहे एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है।

असम: ईडी ने पूर्व सरकारी अधिकारी की 2.15 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

गुवाहाटी, 24 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी जोनल कार्यालय ने आय से अधिक संपत्ति मामले में असम सरकार के पूर्व वरिष्ठ फूड सेफ्टी अधिकारी मुनिंद्र भूयान की करीब 2.15 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है।

आत्मसमर्पण करने के बाद माओवादी कमांडर पापा राव ने कहा, ‘मुठभेड़ में कई शीर्ष...

बस्तर, 24 मार्च (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता मिली है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी के सदस्य और लंबे समय से सक्रिय माओवादी कमांडर पापा राव (उर्फ सुन्नम चंद्रैया/मंगू) ने अपने 17 साथियों के साथ आज आत्मसमर्पण कर दिया।

असम के पोंजी घोटाले में ईडी ने 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की

गुवाहाटी, 24 मार्च (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के गुवाहाटी क्षेत्रीय कार्यालय ने मंगलवार को मेसर्स डीबी स्टॉक कंसल्टेंसी और उसके मालिक दीपांकर बर्मन से जुड़े एक बड़े पोंजी घोटाले के सिलसिले में 13.41 करोड़ रुपए की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी घोटाले में लालू यादव के खिलाफ केस...

नई दिल्ली, 24 मार्च (आईएएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें कथित भूमि के बदले नौकरी घोटाले के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से दर्ज भ्रष्टाचार मामले को रद्द करने की मांग की गई थी।

खरी बात