पॉश एक्ट का जीरो अनुपालन: एनसीडब्ल्यू टीम ने टीसीएस की नासिक इकाई में गंभीर...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की फैक्ट फाइंडिंग टीम ने टीसीएस की नासिक इकाई में पॉश (यौन उत्पीड़न निवारण) समिति के कामकाज में चौंकाने वाली 'खामियां और अनियमितताएं' पाई हैं। इससे एक बार फिर इस बात पर ध्यान केंद्रित हुआ है कि कैसे कुछ महिला कर्मचारियों को कार्यालय के अन्य धर्मों के कर्मचारियों द्वारा यौन उत्पीड़न, मानसिक यातना और धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया।
तेलंगाना सीएम ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय के बेटे के खिलाफ पॉक्सो...
हैदराबाद, 11 मई (आईएएनएस)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सोमवार को पुलिस महानिदेशक सीवी आनंद को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी भागीरथ के खिलाफ दर्ज पॉक्सो एक्ट के मामले में तत्काल जांच शुरू करने का निर्देश दिया।
नगरपालिका भर्ती मामले में ईडी ने बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस से पूछताछ...
कोलकाता, 11 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री सुजीत बोस सोमवार को नगरपालिका भर्ती भ्रष्टाचार मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए।
सीपीआई(एम) और कांग्रेस ने त्रिपुरा में भाजपा के युवा नेता की मौत की जांच...
अगरतला, 11 मई (आईएएनएस)। विपक्षी सीपीआई (एम) और कांग्रेस ने सोमवार को उत्तरी त्रिपुरा जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) नेता राहुल किशोर रॉय की रहस्यमय मौत की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग की है। रॉय का शव 5 मई को उत्तरी त्रिपुरा जिले में उनके आवास के बाथरूम में मिला था, जिससे त्रिपुरा भर में व्यापक जन आक्रोश और राजनीतिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। वे भाजपा युवा मोर्चा धर्मनगर मंडल के अध्यक्ष और धर्मनगर नगर परिषद के निर्वाचित पार्षद भी थे। पुलिस को संदेह है कि 38 वर्षीय युवा भाजपा नेता ने आत्महत्या की है। इस घटना के संबंध में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
सीबीआई ने होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी मामले में सातवीं चार्जशीट दाखिल की
नई दिल्ली, 11 मई (आईएएनएस)। होम बायर्स के साथ बड़े पैमाने पर हो रही धोखाधड़ी की चल रही जांच में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने नोएडा स्थित एक आवास परियोजना से संबंधित कथित धोखाधड़ी गतिविधियों के संबंध में मेसर्स सीक्वल बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
बिहार के मोतिहारी में कॉलेज से परीक्षा देकर निकल रहे छात्र की चाकू से...
मोतिहारी, 11 मई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा स्थित एकेआरआर कॉलेज परीक्षा केंद्र के बाहर सोमवार को बेखौफ अपराधियों ने एक परीक्षार्थी की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद कॉलेज में सनसनी फैल गई।
मुंबई: पति ने दूसरी महिला के साथ होटल में रुकने को नकली आधार का...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। मुंबई के एक मशहूर फाइव-स्टार होटल में एक मेहमान द्वारा आधार कार्ड के गलत इस्तेमाल का मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि तलाक की चल रही कार्यवाही के दौरान, उसने दूसरी महिला के साथ उस आलीशान होटल में रुकने के लिए उसकी पहचान का इस्तेमाल किया।
नोएडा में पिज्जा बनाते समय थूकने का आरोप, वीडियो वायरल होने पर आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, 11 मई (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में एक पिज्जा दुकान संचालक पर पिज्जा बनाते समय थूकने का आरोप लगने के बाद हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना सेक्टर-22 स्थित चौड़ा गांव की बताई जा रही है, जहां “पिज्जा हंट” नाम से दुकान संचालित की जा रही थी।
झारखंड: जमीन में गाड़ रखे थे लूटे गए गहने, दामाद सहित महिला गिरफ्तार
रामगढ़, 11 मई (आईएएनएस)। झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र स्थित शिव शंकर ज्वेलर्स में हुई भीषण डकैती की वारदात में पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। मामले की तहकीकात कर रहे विशेष जांच दल ने मुख्य आरोपी सुभानी अंसारी उर्फ ललका की पत्नी नाजमा खातुन (40 वर्ष) और उसके दामाद शाहनवाज हुसैन (24 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
टीसीएस धर्मांतरण मामले की आरोपी निदा खान ने जिस घर में पनाह ली थी,...
मुंबई, 11 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में चर्चित टीसीएस धर्मांतरण मामले को लेकर राज्य के मंत्री संजय शिरसाट ने सोमवार को कहा कि जिस घर में मुख्य आरोपी निदा खान को छिपाया गया था, उस पर जल्द बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगले एक-दो दिनों में यह कार्रवाई हो सकती है।

