दिल्ली पुलिस ने 26 साल पुराना हत्या का केस सुलझाया, मुख्य आरोपी बिहार से...

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के मुखर्जी नगर इलाके में करीब 26 साल पुराने एक सनसनीखेज मर्डर-कम-लूट केस का आखिरकार खुलासा हो गया है। यह मामला इतना पुराना था कि कई लोग मान चुके थे कि अब शायद इसका कोई सुराग नहीं मिलेगा, लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशों और तकनीकी जांच के चलते मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया।

बीटैक की डिग्री, चलाता था ट्यूशन सेंटर, फिर अपराध की दुनिया में रखा कदम,...

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक कुख्यात अपराधी ललित उर्फ मोदी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी स्वरूप नगर पुलिस स्टेशन के मकोका मामले में वांछित था और साथ ही दिल्ली में हथियारों से की गई 8 लूट के मामलों में 'घोषित अपराधी' भी था।

अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़, चार आरोपी गिरफ्तार, 7...

अमृतसर, 3 मई (आईएएनएस)। अमृतसर में पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी के एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात अत्याधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं।

“पापा, मुझे माफ कर देना…”, सुसाइड से पहले जज अमन कुमार ने अपने पिता...

अलवर, 3 मई (आईएएनएस)। दिल्ली में युवा जज अमन कुमार शर्मा की आत्महत्या का मामला चर्चा में बना हुआ है। इस बीच अमन की बहन के ससुर राजेश शर्मा ने बताया कि जान देने से पहले अमन ने अपने पिता को कॉल कर माफी मांगी थी और कहा था कि अब उसके पास कोई रास्ता नहीं बचा है।

दिल्ली : 2 करोड़ की रंगदारी केस में बड़ी कार्रवाई, नंदू गैंग का मुख्य...

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को दो करोड़ रुपए की रंगदारी के मामले में बड़ी कामयाबी हासिल की है। क्राइम ब्रांच ने इस मामले में कुख्यात अपराधी कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के एक मुख्य सदस्य और वांछित अपराधी कप्तान को गिरफ्तार किया है।

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ईडी ने 13 स्थानों पर ली तलाशी, करोड़ों का सोना...

रायपुर, 3 मई (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर जोनल कार्यालय ने छत्तीसगढ़ शराब घोटाले की चल रही जांच के सिलसिले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम 2002 (पीएमएलए) की धारा 17 के तहत एक साथ तलाशी अभियान चलाए। छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग/भिलाई और बिलासपुर जिलों में कुल 13 ठिकानों पर तलाशी ली गई।

जम्मू-कश्मीर : उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने नशा-विरोधी अभियान शुरू किया, नार्को-आतंकवाद के प्रति ‘जीरो...

श्रीनगर, 3 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्रीनगर शहर में एक बड़े नशा-विरोधी मार्च का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने दोहराया कि सरकार नशे की तस्करी और नशे से जुड़े आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस' अपनाए हुए है और इसमें कोई ढील नहीं दी जाएगी।

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अल फलाह यूनिवर्सिटी के संस्थापक जावेद अहमद सिद्दीकी की जमानत...

नई दिल्ली, 3 मई (आईएएनएस)। दिल्ली के साकेत कोर्ट का एक अहम फैसला सामने आया है। साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की एडिशनल सेशंस जज-02 की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी जावेद अहमद सिद्दीकी की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी है। यह मामला प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत दर्ज केस से जुड़ा है।

पुणे रेप केस: पीड़िता के पिता ने नेताओं से मिलने से किया इनकार, कहा-पहले...

पुणे, 3 मई (आईएएनएस)। पुणे जिले की भोर तहसील के नसरापुर में एक चार वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आने के बाद पूरे इलाके में गुस्सा और दुख का माहौल है। कई नेता और मंत्री पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंच रहे हैं और संवेदना जता रहे हैं। लेकिन इसी बीच पीड़िता के पिता ने एक वीडियो संदेश जारी कर साफ कहा है कि उन्हें किसी भी राजनीतिक मुलाकात या सांत्वना की जरूरत नहीं है, जब तक उनकी बेटी को पूरा इंसाफ नहीं मिल जाता, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।

झारखंड के पलामू में ओवरब्रिज पर दर्दनाक सड़क हादसा, दो युवकों की मौत

मेदिनीनगर, 3 मई (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडमा ओवरब्रिज पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर ओवरब्रिज की रेलिंग से टकरा गई, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

खरी बात