जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादी का सहयोगी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

श्रीनगर, 2 मई (आईएएनएस) । जम्मू-कश्मीर में पुलवामा पुलिस ने आतंकवादी के सहयोगी को गिरफ्तार किया। उसके पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की।

धोखाधड़ी मामले में वांछित आरोपी आलोक कुमार को यूएई से लाया गया भारत, हरियाणा...

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई में हरियाणा पुलिस के वांछित भगोड़े आलोक कुमार उर्फ यशपाल सिंह को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई 1 मई को पूरी की गई, जिसमें विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, भारी मात्रा में गांजा के साथ एक ड्रग सप्लायर...

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। नशीले पदार्थों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अपनी लगातार मुहिम जारी रखते हुए दिल्ली की एंटी-ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने एक ड्रग सप्लायर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया गया। अधिकारियों ने कहा कि यह ऑपरेशन जमीनी स्तर पर नशीले पदार्थों के खतरे से निपटने में दिल्ली पुलिस के सक्रिय दृष्टिकोण और परिचालन दक्षता को दर्शाता है।

दिल्ली पुलिस ने सुलझाया साइबर धोखाधड़ी का मामला, एक आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने साइबर धोखाधड़ी के एक मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक नागरिक को पुरानी कार बेचने के बहाने ठगा था। उसके पास से डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

महासमुंद में अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का भंडाफोड़, 2 महिलाओं समेत 4 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद, 2 मई (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और सरायपाली थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 महिलाएं भी शामिल हैं।

सीबीआई की बड़ी कामयाबी, बैंकिंग धोखाधड़ी में भगोड़ा आरोपी कमलेश पारेख यूएई से भारत...

नई दिल्ली, 2 मई (आईएएनएस)। बैंकिंग और वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हाथ बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में आरोपी भगोड़े कमलेश पारेख को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत लाया गया है।

महाराष्ट्र: पुणे में नाबालिग की यौन शोषण के बाद हत्या, सुप्रिया सुले ने की...

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक चार साल की बच्ची की 65 साल के बुजुर्ग ने कथित तौर पर यौन शोषण के बाद हत्या कर दी। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। इसी बीच, एनसीपी-एसपी की सांसद सुप्रिया सुले ने घटना की निंदा की। उन्होंने पुणे के पुलिस अधीक्षक से बात करते हुए मामले में आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।

मुंबई में तरबूज खाने से हुई मौतों के मामले में नया मोड़, खाने में...

मुंबई, 2 मई (आईएएनएस)। मुंबई के पायधुनी इलाके में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, क्योंकि उसी से साफ होगा कि आखिर मौत की असली वजह क्या थी।

अनंतनाग में ड्रग तस्कर का एक करोड़ का अवैध शॉपिंग कॉम्प्लेक्स जमींदोज

जम्मू-कश्मीर, 2 मई (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में ड्रग तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अनंतनाग पुलिस ने एक ड्रग पेडलर की अवैध संपत्ति को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई जिले के बिजबेहारा क्षेत्र के वाघामा इलाके में की गई, जहां सज्जाद अहमद राथर नामक आरोपी द्वारा सरकारी जमीन पर बनाए गए एक अवैध कॉम्प्लेक्स को गिरा दिया गया।

नकली फिल्म कंपनियों के जरिए अमेरिका में मानव तस्करी नेटवर्क चलाता था पाकिस्तानी नागरिक

वॉशिंगटन, 1 मई (आईएएनएस)। अमेरिका के न्याय विभाग के अनुसार, एक पाकिस्तानी नागरिक ने एक अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी नेटवर्क चलाने का खुलासा क‍िया। वह नकली फिल्म प्रोडक्शन कंपनियों के जरिए लोगों को अमेरिका में लाने का काम करता था।

खरी बात