गोपालगंज के शंकरपुर में मंदिर में लटका मिला युवक का शव, मामले की जांच...

गोपालगंज, 1 मई (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में एक युवक का शव मंदिर में फंदे से लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 20 वर्षीय रोहन कुमार के रूप में हुई है। वह रंजीत सिंह का बेटा था।

झारखंड के लातेहार में नाबालिग प्रेमी युगल के शव रेलवे ट्रैक से बरामद, हत्या...

लातेहार, 1 मई (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले में शुक्रवार को एक नाबालिग प्रेमी युगल के शव रेलवे ट्रैक से बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों के शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। लड़की के दोनों पैर कटे हुए थे, जबकि लड़के के पैर भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त पाए गए। दोनों के सिर पर भी गंभीर चोट के निशान हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

सीबीआई ने रिश्वत मामले में सीजीएचएस की अतिरिक्त निदेशक को किया गिरफ्तार

नई दिल्‍ली, 1 मई (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मेरठ स्थित सीजीएचएस के स्वास्थ्य भवन में तैनात अतिरिक्त निदेशक और उनके निजी सहायक को गिरफ्तार कर लिया है।

एनआईए कोर्ट ने डिप्टी कमिश्नर ऑफिस पर खालिस्तानी झंडा फहराने वाले दो आरोपियों को...

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। पंजाब के एसएएस नगर (मोहाली) में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने 2020 के एक मामले में दो आरोपियों को दोषी ठहराया है और उन्हें जेल की सज़ा सुनाई है। साथ ही, दोनों आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया गया है।

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार

चंडीगढ़, 1 मई (आईएएनएस)। पंजाब में अपराध के खिलाफ चल रही लगातार कार्रवाई के बीच पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने एसएएस नगर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त ऑपरेशन में विदेशी गैंगस्टरों से जुड़े एक अहम गुर्गे को गिरफ्तार किया है।

लखनऊ एयरपोर्ट पर तमंचा मिलने से हड़कंप, दुबई जा रहा युवक गिरफ्तार

लखनऊ, 1 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री के बैग से तमंचा बरामद हुआ। यात्री तमंचे को अपने बैग में छिपाकर दुबई ले जाने की फिराक में था।

एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड की बड़ी कार्रवाई, अवैध नशीली दवाओं के रैकेट का भंडाफोड़

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) की ओर से बताया गया कि 28 मार्च को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि मनोज उर्फ मनीष नाम का एक शख्स केमिस्ट की दुकान की आड़ में अवैध तरीके से नशीली दवाओं की तस्करी कर रहा है। जानकारी मिलते ही एएटीएस की टीम एक्टिव हुई और कार्रवाई करते हुए मामले का भंडाफोड़ किया।

नगर निगम नौकरी घोटाले में ईडी के सामने पेश हुए पश्चिम बंगाल के मंत्री...

कोलकाता, 1 मई (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के फायर सर्विसेज मंत्री सुजीत बोस आखिरकार शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए पेश हुए। यह मामला नगर पालिकाओं में हुई कथित भर्ती अनियमितताओं से जुड़ा है, जिसमें करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगाए गए हैं।

दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन मिलाप, अप्रैल में 194 गुमशुदा लोगों को परिवार से मिलवाया

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने अप्रैल 2026 के दौरान ऑपरेशन मिलाप के तहत कुल 194 लोगों को उनके परिवारों से मिलवाया है। इनमें 45 नाबालिग बच्चे और 149 वयस्क शामिल हैं। यह पूरा अभियान 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच चलाया गया और इसमें पुलिस की कई टीमों ने मिलकर लगातार काम किया।

मुंबई : नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में एसीपी गिरफ्तार, वर्ली पुलिस थाने...

मुंबई, 1 मई (आईएएनएस)। मुंबई के वर्ली इलाके के एक सार्वजनिक उद्यान में 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के सामने अश्लील हरकत और छेड़छाड़ के आरोप में एसीपी स्तर के अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस मामले में वर्ली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच जारी है।

खरी बात