दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ चेनू गैंग का सदस्य गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्वी जिला पुलिस की एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (एएटीएस) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो अवैध हथियार और कारतूस लेकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। पुलिस को इस बारे में पहले से ही पुख्ता इनपुट मिला था। इसके आधार पर टीम ने समय रहते आरोपी को पकड़ लिया और एक संभावित अपराध को होने से रोक दिया। आरोपी के पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किए गए हैं।
दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में ज्वेलरी लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस ने सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का परिचय देते हुए लूट के एक मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की लगातार जांच, तकनीकी निगरानी और फील्ड इंटेलिजेंस के जरिए इस वारदात को सुलझाया गया। खास बात यह रही कि एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया था, जबकि बाकी दो को हरियाणा के अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया गया।
दिल्ली: द्वारका में फर्जीवाड़ा कर एक्सपायर हो चुके खाद्य सामान को बेच रहे थे,...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के द्वारका इलाके में अपराध शाखा ने एक बड़े संगठित रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह रैकेट एक्सपायर्ड और छेड़छाड़ किए गए खाने-पीने के सामान को दोबारा पैक करके बाजार में बेचने का काम कर रहा था। पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में नामी कंपनियों के उत्पाद भी बरामद किए हैं, जिन पर नकली निर्माण और समाप्ति तिथि छापी गई थी।
दिल्ली के प्रशांत विहार में झपटमारी के आरोप में युवक गिरफ्तार, मोबाइल छीनने के...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक झपटमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सन्नी उर्फ नागिन (26) मुबारकपुर डबास स्थित भाग्य विहार का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।
कलियाचक मामला: मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम बागडोगरा एयरपोर्ट से गिरफ्तार
मालदा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मालदा जिले के कलियाचक मामले के मास्टरमाइंड मोफक्करुल इस्लाम को पश्चिम बंगाल पुलिस ने बागडोगरा हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। वह राज्य से भागने की कोशिश कर रहा था और बेंगलुरु जाने वाला था। इस मामले में अब तक कुल 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
मणिपुर में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में तीन बंकर नष्ट, बड़ी मात्रा में हथियार...
इंफाल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मणिपुर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को राज्य के विभिन्न हिस्सों में सक्रिय कार्रवाई कर कई हथियार, गोला-बारूद और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की। इसके साथ ही तीन बंकर भी नष्ट किए गए हैं।
झारखंडः पलामू में झामुमो नेता हत्याकांड के गवाह की गोली मारकर हत्या, मार्केट में...
मेदिनीनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के पलामू प्रमंडल मुख्यालय मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र स्थित शताब्दी मार्केट में गुरुवार देर रात अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान कुंड मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर उर्फ गुड्डू खलीफा के रूप में हुई है।
दिल्ली के महरौली से ड्रग तस्करी में नाइजीरिया का नागरिक गिरफ्तार, 10 करोड़ की...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण जिला की स्पेशल स्टाफ टीम ने ऑपरेशन कवच 13.0 के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने उच्च गुणवत्ता वाली 1.031 किलो कोकीन जब्त की और इस ड्रग सप्लाई सिंडिकेट का मुख्य सदस्य को धर दबोचा। जब्त की गई कोकीन की बाजार कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने बवाना में एलपीजी सिलेंडर की जमाखोरी और कालाबाजारी के रैकेट का...
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने गैस की किल्लत के बीच एलपीजी सिलेंडरों के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में बाहरी उत्तरी जिले के बवाना में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में अवैध रूप से जमा किए गए एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं।
बरसाना में पुलिस और एसओजी की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी...
मथुरा, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मथुरा जनपद के बरसाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। आत्मरक्षार्थ की गई फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

