कर्नाटक में अपराध नियंत्रण को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस को कड़े कदम उठाने का...

बेंगलुरु, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने गुरुवार को कहा कि राज्य में विभिन्न अपराधों पर कड़े नियंत्रण के चलते कर्नाटक दोषसिद्धि दर के मामले में आगे है। हालांकि, कुछ श्रेणियों में अपराध दर अभी भी राष्ट्रीय औसत से अधिक है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाने और कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया।

रोहित शेट्टी फायरिंग केस: जेल में बैठे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में था...

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में अब एक बेहद चौंकाने वाला अपडेट सामने आया है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस केस में गिरफ्तार आरोपी गोलू पंडित उर्फ प्रदीप शर्मा का सीधा संपर्क कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से था।

हजारीबाग नरबलि कांड में राजनीति गरमाई, जेएमएम-भाजपा ने लगाए आरोप-प्रत्यारोप

रांची, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मां द्वारा अपनी बेटी की बलि देने पर जेएमएम के प्रवक्ता मनोज पांडे ने भाजपा और कांग्रेस की आलोचना करते हुए राज्य सरकार के कानून व्यवस्था और राजस्व संग्रह प्रदर्शन का बचाव किया। वहीं, भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने इस घटना को वीभत्स बताया और भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने के आरोप का पूरी तरह से खंडन किया।

बिहार के नालंदा में पम्प हाउस से महिला का शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

बिहार शरीफ, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के नालंदा जिले के बिहार थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को एक महिला का शव बरामद किया है। शव के पास से सल्फास लिखा हुआ एक पॉकेट बरामद किया गया है, ऐसे में पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या की घटना मान रही है।

कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा

भोपाल, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने कोऑपरेटिव बैंक घोटाला मामले में दतिया (मध्य प्रदेश) से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उनके सह आरोपी रघुवीर शरण प्रजापति को भी इतनी ही सजा सुनाई है। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने दोनों दोषियों को 50 हजार रुपये के निजी बॉन्ड पर जमानत दे दी है। उन्हें उच्च न्यायालय में अपील दाखिल करने के लिए 30 दिन का समय भी दिया गया है।

दिल्ली पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत मार्च में 155 लापता लोगों को परिवार...

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मार्च महीने में 39 लापता बच्चों और 116 वयस्कों को उनके परिवारों से मिलाकर एक सराहनीय काम किया है।

बिहार से मंगाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे थे हथियार, पटियाला पुलिस ने चार...

पटियाला, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पंजाब की पटियाला पुलिस ने अंतरराज्यीय अवैध हथियार आपूर्ति गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से हथियार बरामद किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने वारदात की फिराक में घूम रहे बदमाश को किया गिरफ्तार, चाकू...

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। पटपड़गंज इंडस्ट्रियल एरिया (पीआईए) थाना पुलिस ने आईएसबीटी रोड नंबर 56, आनंद विहार के पास एक बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी के पास एक अवैध बटन वाला चाकू और चोरी का एक मोबाइल फोन मिला।

दिल्ली पुलिस की एएसबी सेल ने अवैध हथियार के साथ अपराधी को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के पूर्वी जिले की एंटी स्नैचिंग एंड बर्गरली सेल (एएसबी) अवैध हथियारों के कब्जे और उपयोग में शामिल अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में एएसबी सेल ने एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरफ्तारी से संभावित आपराधिक गतिविधियों को रोका जा सका और जिले में जन सुरक्षा को बढ़ावा मिला।

गाजियाबाद जासूसी कांड के बाद महाराष्ट्र में हाई अलर्ट, ‘मेड इन चाइना’ सीसीटीवी हटाने...

मुंबई, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। यूपी के गाजियाबाद में सामने आए आईएसआई जासूसी मॉड्यूल के तार महाराष्ट्र से जुड़ने के बाद राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। महाराष्ट्र सरकार शहर से मेड इन चाइना सीसीटीवी हटाने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा गया कि महाराष्ट्र के कम से कम पांच अत्यंत संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश की थी।

खरी बात