ईडी ने सिंगला की 1.03 करोड़ की संपत्ति प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर से जब्त की
मुंबई, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), मुंबई ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए), 2002 के तहत 9 फरवरी 2026 को एक प्रोविजनल अटैचमेंट ऑर्डर (पीएओ) जारी किया है। इसमें बैंक ऑफ इंडिया के निलंबित स्टाफ ऑफिसर हितेश कुमार सिंगला की लगभग 1.03 करोड़ रुपए की संपत्ति और म्यूल अकाउंट्स में जमा बैंक बैलेंस को अटैच किया गया है।
सोनम वांगचुक को लेकर केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब, कहा- ‘चिकित्सकीय आधार...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। सोशल एक्टिविस्ट और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की हिरासत से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। इस दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि स्वास्थ्य के आधार पर सोनम वांगचुक को रिहा करना मुमकिन नहीं है।
झारखंड: साहिबगंज में महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की, पुलिस...
साहिबगंज, 11 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के साहिबगंज जिले के रतनपुर गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला और उसके कथित प्रेमी रोहित साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थाईलैंड: स्कूल में फायरिंग, बंदूकधारी को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हिरासत में...
बैंकॉक, 11 फरवरी (आईएएनएस)। थाईलैंड के एक स्कूल में गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी को पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हिरासत में लिया। प्रांतीय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर हमले की जानकारी दी थी। बताया कि बुधवार को दक्षिणी थाईलैंड के सोंगखला के एक स्कूल में बंदूकधारी ने कुछ छात्रों और शिक्षक को बंधक बना लिया था।
झारखंड: लातेहार में 50 हजार का इनामी नक्सली कमांडर दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार
लातेहार, 11 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के लातेहार जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) के 50 हजार रुपए के इनामी नक्सली कमांडर आदेश गंझू को उसके दो सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अन्य आरोपियों की पहचान उज्जवल कुमार और सुभाष कुमार के रूप में की गई है। पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और उग्रवादी गतिविधियों से संबंधित दस्तावेज बरामद किए हैं।
कनाडा स्कूल मास शूटिंग पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- मैं सदमे में...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एक स्कूल में हुई गोलीबारी पर खेद जताया। पीड़ित परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हुए पीएम मोदी ने घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हत्या की कोशिश के फरार आरोपी अहमद रज़ा उर्फ सद्दाम...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या की कोशिश के मामले में फरार चल रहे एक खतरनाक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अहमद रज़ा उर्फ सद्दाम (उम्र करीब 26 वर्ष), निवासी आज़ादपुर, दिल्ली के रूप में हुई है।
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर को किया गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल और स्कूटी...
नई दिल्ली, 11 फरवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस ने दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिंकू खान उर्फ कोटल (24) और अजय उर्फ बंटी (24) के रूप में हुई है।
बिहार: मोतिहारी में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकराई, तीन की मौत
मोतिहारी, 11 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ये सभी लोग शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे।
झारखंड: खूंटी में नदी किनारे मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
खूंटी, 11 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के खूंटी जिले के तोरपा थाना क्षेत्र अंतर्गत डोडमा गांव में फुलकू नदी किनारे बुधवार सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने नदी तट पर शव पड़ा देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।

