दिल्ली: रोहिणी के पास कार से एक करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद. ड्राइवर समेत...
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन एंड किडनैपिंग सेल ने ड्रग तस्करी में शामिल एक गैंग का बड़ा भंडाफोड़ किया है। टीम ने दो ड्रग पेडलर्स को 383 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह ड्रग कार में छिपाकर ले जाई जा रही थी और अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत एक करोड़ से ज्यादा बताई गई है।
दिल्ली: पालम कॉलोनी से ड्रग तस्करी में युवक गिरफ्तार, 1.60 करोड़ रुपए की हेरोइन...
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की डब्ल्यूआर-II यूनिट ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने एक इंटरस्टेट ड्रग सिंडिकेट के प्रमुख सदस्य निखिल (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूल रूप से संजय बस्ती, तिमारपुर का निवासी है और फिलहाल साध नगर पालम कॉलोनी में रह रहा था।
महाराष्ट्र : साइबर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट ठगी के शिकार पीड़ित को 2 करोड़...
मुंबई, 17 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने एक बड़े डिजिटल अरेस्ट घोटाले में पीड़ित को राहत पहुंचाते हुए पहली किस्त के रूप में 2 करोड़ रुपये का सफलतापूर्वक रिफंड दिलाया है। यह भारत के सबसे बड़े ऐसे मामलों में से एक है, जिसमें एक व्यक्ति से कुल 58.13 करोड़ रुपये की ठगी की गई थी।
बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी, अब तक दो माओवादी ढेर
बीजापुर, 17 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में आने वाले घने जंगलों में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। इस कार्रवाई में अब तकदो माओवादी मारे जाने की पुष्टि हुई है। उनके पास से अत्याधुनिक हथियार भी बरामद किए गए हैं।
महाराष्ट्र के दौंड में गैस सिलेंडर विस्फोट मामला: इलाज के दौरान पांच मजदूरों की...
दौंड, 17 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के दौंड में 7 जनवरी को हुए गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में मौत का आंकड़ा बढ़कर पांच हो गया है। दौंड पाट्स रोड पर गिरिम की सीमा में स्थित होटल जगदंबा में हुए इस भीषण हादसे में कुल बारह मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए थे। इनमें से छह मजदूरों को गंभीर हालत में पुणे के ससून सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान पांच मजदूरों ने दम तोड़ दिया।
बलारी हिंसा में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत की सीबीआई जांच हो: बीवाई विजयेंद्र
बलारी, 17 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बलारी जिले में कांग्रेस कार्यकर्ता राजशेखर की मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज
तिरुवल्ला, 17 जनवरी (आईएएनएस)। तिरुवल्ला मजिस्ट्रेट कोर्ट ने शनिवार को कांग्रेस से निष्कासित विधायक राहुल ममकूटाथिल को जमानत देने से इनकार कर दिया। इसी हफ्ते की शुरुआत में राहुल ममकूटथिल को रेप केस के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था और तब से वह हिरासत में हैं।
इटावा में पुलिस मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में दो बदमाश घायल
इटावा , 17 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में शुक्रवार रात पुलिस ने लूट की योजना बना रहे दो अपराधियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। इस दौरान दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में की गई कार्रवाई में वे घायल हो गए।
दिल्ली पुलिस ने वाहन चोरी में युवक को किया गिरफ्तार, पिस्तौल और चोरी के...
नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस ने
वाहन चोरी के आरोप में राजू उर्फ अंकित (22) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर पहले से ही ऑटो लिफ्टिंग, मोबाइल चोरी और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।
हरियाणा पुलिस का डिजिटल स्ट्राइक: 1,018 आपत्तिजनक लिंक रिपोर्ट, 583 हटाए गए
चंडीगढ़, 17 जनवरी (आईएएनएस)। हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर बढ़ती अवैध और आपत्तिजनक गतिविधियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एक बड़ा डिजिटल अभियान शुरू किया है। यह पहल इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से की जा रही है। सोशल मीडिया पर अक्सर आपत्तिजनक, राष्ट्र-विरोधी, धर्म-विरोधी और भ्रामक कंटेंट पोस्ट किया जा रहा था, जिससे तनाव और भ्रम फैल रहा था, इसलिए एक समन्वित कार्रवाई जरूरी हो गई थी। इसी उद्देश्य से साइबर हरियाणा टीम ने लगभग एक महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की लगातार निगरानी शुरू की, और यह अभियान अभी भी जारी है।

