मेरठ : टेम्पो में गाना बजाने के विवाद में युवक की हत्या, आरोपी चालक...
मेरठ, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव जलाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि टेम्पो में गाना बजाने को लेकर हुए विवाद के चलते चालक ने अपने साथी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी।
महाराष्ट्र कांग्रेस उपाध्यक्ष हिदायतुल्लाह पटेल पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत
अकोला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और वरिष्ठ नेता हिदायतुल्लाह पटेल (66) पर मंगलवार को एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया। बुधवार सुबह निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली: स्पेशल स्टाफ टीम ने शराब तस्कर को पकड़ा, 1550 क्वार्टर जब्त
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। गणतंत्र दिवस से पहले अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए दिल्ली पुलिस के विशेष अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पश्चिम दिल्ली जिले की स्पेशल स्टाफ टीम ने 31 कार्टन अवैध शराब जब्त की, जिसमें कुल 1550 क्वार्टर शराब शामिल थी।
मुंबई: परिवार ने प्यार को स्वीकार नहीं, शादी से इनकार पर युवती ने उठाया...
मुंबई, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक खौफनाक घटना सामने आई है, जिसमें परिवार की मनाही के बावजूद प्रेमी के साथ शादी की जिद पर अड़ी एक युवती ने गुस्से में अपनी जान दे दी। फिलहाल, मुंबई पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है।
यूपी : शाहजहांपुर में मौलाना तौकीर रजा के बेटे की कार से ड्रग्स और...
शाहजहांपुर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में मंगलवार रात एक बड़े सड़क हादसे के बाद सनसनीखेज खुलासा सामने आया है। बरेली के चर्चित मौलाना तौकीर रजा खां के बेटे फरमान रजा की कार से ड्रग्स और सिरिंज बरामद की गई है। हादसे के बाद पुलिस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
डिजिटल निवेश घोटाला: फाल्कन के प्रबंध निदेशक मुंबई हवाई अड्डे से गिरफ्तार
हैदराबाद, 6 जनवरी (आईएएनएस)। तेलंगाना पुलिस ने डिजिटल निवेश घोटाले के मुख्य आरोपी फाल्कन इनवॉइस डिस्काउंटिंग के प्रबंध निदेशक अमरदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
दिल्ली: ईडी ने फ्लैट निर्माण कंपनी की 51 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की
नई दिल्ली, 6 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि उसने एक रियल एस्टेट और निर्माण कंपनी की चल और अचल संपत्तियों को अस्थाई रूप से जब्त कर लिया है। जब्त की गई संपत्तियों में एक होटल और एक विला शामिल हैं, जिनकी कीमत 51.57 करोड़ रुपए है। यह कार्रवाई घर खरीदारों से एकत्र किए गए फंड के कथित दुरुपयोग और फ्लैटों की देरी से डिलीवरी के संबंध में की गई है।
महाराष्ट्र के बीड शहर में दिनदहाड़े प्लंबर की हत्या, पहले गोली मारी फिर धारदार...
बीड, 6 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के बीड शहर में मंगलवार दोपहर को एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। शहर के अंकुश नगर इलाके में नगर पालिका के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले प्लंबर हर्षद शिंदे की दिनदहाड़े गोली मारकर और फिर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई।
पंजाब: पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया सरपंच हत्याकांड में शामिल आरोपी
अमृतसर, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के अमृतसर में सरपंच की हत्या पर राजनीति हो रही है। इसी बीच पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने आरोपी को एक मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बलूचिस्तान: बढ़ते अपराध और पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों के खिलाफ लोगों का विशाल प्रदर्शन
क्वेटा, 6 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के केच जिले में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के खिलाफ तुर्बत शहर में बड़ी संख्या में लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस प्रदर्शन में सैकड़ों पुरुषों और महिलाओं ने हिस्सा लिया।

