हिमाचल: यूजीसी ने छात्रा की मौत मामले की जांच के लिए बनाई फैक्ट फाइंडिंग...
धर्मशाला, 3 जनवरी (आईएएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने धर्मशाला के सरकारी कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की मौत मामले का संज्ञान लिया है। यूजीसी ने छात्रा की मौत के आसपास के हालात और इसमें शामिल लोगों पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाई है।
नैनीताल में शिक्षिका के साथ हैरान करने वाली वारदात, गर्लफ्रेंड के साथ पकड़े जाने...
नैनीताल, 3 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद की रहने वाली एक स्कूल शिक्षिका के लिए क्रिसमस का समय उस वक्त खौफनाक बन गया, जब वह अपने ही पति को नैनीताल में उसकी गर्लफ्रेंड के साथ रंगे हाथों पकड़ बैठी। इसके बाद पति ने कथित तौर पर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं और महिला की जान जोखिम में डालते हुए उसे कार के बोनट पर कई मीटर तक तेज रफ्तार में घसीटता चला गया। यह सनसनीखेज घटना 29 दिसंबर की बताई जा रही है।
सितारगंज में खनन माफिया ने राजस्व टीम से जबरदस्ती ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाई, अज्ञात पर मुकदमा...
सितारगंज, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड के सितारगंज तहसील क्षेत्र में मिट्टी खनन माफिया ने दुस्साहस दिखाते हुए राजस्व विभाग के कब्जे से मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को जबरन छुड़ा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके आधार पर तहसीलदार हिमांशु जोशी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
धर्मशाला में कॉलेज छात्रा की मौत मामले में आरोपी प्रोफेसर के बचाव में उतरा...
धर्मशाला, 3 जनवरी (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। सरकारी कॉलेज में कथित रैगिंग और यौन उत्पीड़न से मानसिक रूप से परेशान 19 वर्षीय छात्रा पल्लवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद शिक्षा संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा, प्रशासनिक संवेदनशीलता और पुलिस की भूमिका पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।
बुलंदशहर: बच्ची के रेप और हत्या मामले में फरार दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में...
बुलंदशहर, 3 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस ने 6 साल की बच्ची की हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली: साउथ-वेस्ट जिले में एटीएम फ्रॉड गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार
नई दिल्ली, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के साउथ-वेस्ट जिले में पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। किशनगढ़ थाना पुलिस की सतर्कता और मुस्तैद कार्रवाई के चलते एटीएम फ्रॉड में लिप्त दोनों आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, 12,700 नकद, चार एटीएम जामिंग डिवाइस और अपराध में इस्तेमाल किया गया एक पेचकस बरामद किया गया है।
अमेरिका : नए साल पर आतंकी हमले की साजिश, एफबीआई ने आईएसआईएस समर्थक युवक...
वाशिंगटन, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका में न्यू ईयर ईव के मौके पर एक बड़े आतंकी हमले की साजिश को एफबीआई और स्थानीय एजेंसियों ने समय रहते नाकाम कर दिया। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, नॉर्थ कैरोलिना के एक 18 वर्षीय युवक को हमला करने की योजना बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह युवक इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) का समर्थक है।
बिहार: नवादा में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर
पटना, 3 जनवरी (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज करते हुए बिहार के सतर्कता विभाग ने शुक्रवार को नवादा जिले के अकबरपुर पुलिस स्टेशन में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर को 25,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
ओडिशा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का समय आ गया है: मुख्यमंत्री मोहन माझी
भुवनेश्वर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने शुक्रवार को सतर्कता विभाग को भ्रष्टाचार विरोधी अभियान जारी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओडिशा को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने और एक ऐसा उदाहरण पेश करने का समय आ गया है जो सरकारी अधिकारियों को भ्रष्ट आचरण में लिप्त होने से रोकेगा।
तेजस्वी यादव ने उत्तराखंड के नेता की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा को घेरा
पटना, 2 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनावों के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाने के बाद शुक्रवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा राजनीतिक हमला किया।

