मणिपुर: सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद
इंफाल, 2 जनवरी (आईएएनएस)। सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में पिछले 24 घंटों के दौरान मणिपुर में प्रतिबंधित संगठन के 27 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित संगठन के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है।
देशविरोधी गाने से फैला तनाव, सार्वजनिक लाउडस्पीकर पर बजाने वाला युवक गिरफ्तार
वसई, 2 जनवरी (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के वसई स्थित नायगांव पुलिस स्टेशन से एक गंभीर और संवेदनशील घटना सामने आई है। चिंचोटी क्षेत्र में सैलून में लाउडस्पीकर के माध्यम से देशविरोधी और भड़काऊ गीत बजाए जाने से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया।
बल्लारी हिंसा मामला: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक डीजीपी से की मुलाकात, सुरक्षा देने की...
बेंगलुरु, 2 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बल्लारी जिले में हुई हिंसक घटना को लेकर राज्य की राजनीति गरमा गई है। इस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक एवं महानिरीक्षक एमए सलीम से मिला। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विधानसभा में विपक्ष के नेता आर अशोक और विधान परिषद में विपक्ष के नेता चलवाडी नारायणस्वामी ने किया।
शराब घोटाला: चैतन्य को हाईकोर्ट से मिली जमानत, भूपेश बघेल ने बताया ‘सत्य की...
बिलासपुर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मामले में चैतन्य बघेल को राहत मिली है। बिलासपुर हाईकोर्ट ने चैतन्य बघेल को जमानत दी है। चैतन्य बघेल ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की गिरफ्तारी के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने उनकी याचिका का संज्ञान लेते हुए चैतन्य बघेल को जमानत दे दी है।
बठिंडा रेलवे स्टेशन पर मिला नवजात का शव, जांच में जुटी पुलिस
बठिंडा, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब के बठिंडा रेलवे स्टेशन से एक बहुत ही दुखद मामला सामने आया है। स्टेशन के पार्सल घर के पास लाइन नंबर 6 पर एक नवजात का शव मिला। बच्चे का एक पैर आवारा कुत्तों ने खा लिया था। बच्चे के पास महिला के कपड़े भी बरामद हुए हैं।
बरेली: पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी फैजान गिरफ्तार, एक कांस्टेबल घायल
बरेली, 2 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस ने गैंगस्टर फैजान को गिरफ्तार कर लिया।
मीरा भायंदर में पंजाब पुलिस का बड़ा ऑपरेशन, पूर्व आईजी से आठ करोड़ रुपए...
ठाणे, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने महाराष्ट्र के मीरा भायंदर में गुरुवार देर रात बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पूर्व आईजी अमर सिंह चहल से आठ करोड़ की ऑनलाइन ठगी के मामले में चार ठिकानों पर रेड की गई। इस कार्रवाई में बीजेपी के स्थानीय नेता समेत चार आरोपी गिरफ्तार किए गए। फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है।
कश्मीर की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई, फरार महिला तस्कर गिरफ्तार
श्रीनगर, 2 जनवरी (आईएएनएस)। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ सख्ती और मुहिम को जारी रखते हुए एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) कश्मीर ने एक बड़ी सफलता हासिल की। टीम ने एनडीपीएस एक्ट के एक गंभीर मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रही महिला ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है।
बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में पांच दिन बाद तालाब में मिला लापता भाजपा नेता...
कोलकाता, 2 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पूर्वी मिदनापुर में मोयना विधानसभा क्षेत्र के सुदामपुर में तनावपूर्ण माहौल है, जहां एक स्थानीय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता का शव पांच दिन बाद एक तालाब से बरामद हुआ है।
झारखंड : गुमला में लिव इन पार्टनर को कुल्हाड़ी से काट डाला, आरोपी युवक...
गुमला, 2 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के गुमला जिले में लिव-इन रिलेशनशिप से जुड़ा एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी पार्टनर की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी।

