जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी रफीक नाई की पुंछ की संपत्ति को किया जब्त
पुंछ,1 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीमा पार से संचालित किए जा रहे आतंकवाद नेटवर्क के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकवादी और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन का लॉन्च कमांडर रफीक नाई उर्फ सुल्तान की अचल संपत्ति को अवैध गतिविधियां (निवारण) अधिनियम के तहत जब्त कर लिया है।
सबरीमाला सोने की चोरी मामले में सीबीआई जांच की जरूरत नहीं: सीएम पिनाराई विजयन
तिरुवनंतपुरम, 1 जनवरी (आईएएनएस)। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने गुरुवार को सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की जांच की आवश्यकता से इनकार किया।
ईडी अहमदाबाद ने स्टॉक मार्केट धोखाधड़ी मामले में की बड़ी जब्ती, 4 करोड़ से...
अहमदाबाद, 1 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अहमदाबाद जोनल ऑफिस ने स्टॉक मार्केट निवेश धोखाधड़ी के एक बड़े मामले में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत महत्वपूर्ण जब्ती की है।
पंजाब : पटियाला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संगठित अपराध में शामिल नौ शातिर...
चंडीगढ़, 1 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पटियाला पुलिस ने एक संगठित अपराध गिरोह का भंडाफोड़ किया और हत्या, जबरन वसूली तथा टारगेट किलिंग में शामिल नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया।
कमर्शियल प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए की ठगी, वांछित आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, 1 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर-142 थाने की पुलिस ने कमर्शियल प्रॉपर्टी दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान देवान्श शर्मा उर्फ श्याम गौतम के रूप में हुई है, जो फर्जी दस्तावेजों के जरिए लोगों को प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर उनसे मोटी रकम वसूल करता था। इस मामले में पुलिस फरार दूसरे अभियुक्त की तलाश में जुटी हुई है।
बिहार : मोतिहारी में भारत-नेपाल सीमा से तीन बांग्लादेशी सहित चार गिरफ्तार
मोतिहारी, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरैया थाना क्षेत्र स्थित भारत-नेपाल सीमा से अवैध रूप से प्रवेश कर रहे तीन बांग्लादेश के नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। इनकी मदद कर रहे एक भारतीय युवक को भी इस दौरान पकड़ा गया है।
इंस्टाग्राम पर एक्स-गर्लफ्रेंड को मैसेज भेजने पर शख्स की हत्या, लड़की का भाई और...
चिक्कमगलुरु, 1 जनवरी (आईएएनएस) कर्नाटक के चिक्कमगलुरु जिले के तारिकेरे तालुक में गुरुवार को एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार, एक युवक की हत्या इसलिए कर दी गई क्योंकि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजे थे। लड़की की शादी अब किसी दूसरे लड़के से तय हो चुकी थी।
बांग्लादेश में धारदार हथियारों से 24 साल के युवक पर हमला, मौत
नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन हिंसा की घटनाओं ने देश में अशांति का माहौल बना दिया है। बांग्लादेशी मीडिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार ताजा मामला ढाका के हजारीबाग पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले झौचर इलाके से आया है, जहां गुरुवार सुबह नए साल पर बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी।
आंध्र प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना, पिता ने तीन बच्चों की हत्या...
अमरावती, 1 जनवरी (आईएएनएस)। आंध्र प्रदेश के नंद्याल जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक शख्स ने अपने तीन बच्चों को जहर देकर मार डाला और बाद में खुदकुशी कर ली।
हैदराबाद: नए साल की पार्टी के बाद एक की मौत, 15 लोग बीमार
हैदराबाद, 1 जनवरी (आईएएनएस)। हैदराबाद में नए साल का जश्न उस वक्त दुखद हो गया, जब देर रात पार्टी के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य बीमार पड़ गए।

