Monday, May 4, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

सिंधी नेता शफी बुरफत ने सिडनी आतंकी हमले के बाद उठाई पाकिस्तान पर ग्लोबल...

बर्लिन, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। जेय सिंध मुत्ताहिदा महाज (जेएसएमएम) के चेयरमैन शफी बुरफत ने 14 दिसंबर 2025 को सिडनी के बोंडी बीच पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने वैश्विक बिरादरी से अपील की कि पाकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के तहत आरोप तय किए जाएं। बुरफत के अनुसार, चरमपंथी विचारधारा और आतंकवाद फैलाने के लिए उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

सिडनी हमला: शूटर नवीद अकरम ने 2019 में खुफिया एजेंसी को भी दे दिया...

सिडनी, 15 दिसंबर (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया में सिडनी के बोंडी बीच पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर पाकिस्तान के रहने वाले थे। जांच के दौरान पता चला कि लाहौर के रहने वाले पिता-पुत्र ने हनुक्का उत्सव मनाने के लिए एकत्र भीड़ पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जिसमें 15 लोग मारे गए।

अमेरिका के रोड आइलैंड में ब्राउन यूनिवर्सिटी में हुई गोलीबारी, कम से कम दो...

न्यूयॉर्क, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के रोड आइलैंड के प्रोविडेंस में ब्राउन यूनिवर्सिटी में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर काफी दुख जताया।

अफगानिस्तान: पुलिस ने 31 तस्करों को दबोचा, 258 किलो नशीले पदार्थ बरामद

काबुल, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 31 संदिग्ध तस्करों को गिरफ्तार किया है और 258 किलोग्राम अवैध ड्रग्स जब्त किए हैं। यह कार्रवाई देश के कई प्रांतों में की गई, जिसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने गुरुवार को जारी अलग-अलग बयानों में दी।

बीएनपी में नहीं थम रहा आंतरिक कलह, चटगांव में दो गुटों के बीच झड़प...

ढाका, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। बांग्लादेश में एक तरफ चुनावी तैयारी शुरू हो गई है तो वहीं दूसरी ओर अराजकता की स्थिति लगातार बनी हुई है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) में आंतरिक कलह बढ़ रहे हैं। बीएनपी के अंदर बढ़ते झगड़े में पार्टी की स्टूडेंट विंग जातीयतावादी छात्र दल (जेसीडी) के एक श्रमिक की मौत हो गई और पांच घायल हो गए।

पाकिस्तान में पादरी की हत्या, मानवाधिकार संगठन बोला ‘हालात गंभीर, हाशिए पर ईसाई समाज’

इस्लामाबाद, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। अल्पसंख्यक समुदाय के प्रमुख मानवाधिकार संगठन ने मंगलवार को पादरी की हत्या पर सख्त ऐतराज जताया। यह घटना मात्र दो महीने पहले इसी व्यक्ति पर हुए एक असफल हत्या प्रयास के बाद हुई, जो पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों की असुरक्षा को उजागर करती है।

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में लेडी डॉक्टर की अपहरण के बाद हत्या, ओपीडी सेवाएं ठप

एबटाबाद, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। एबटाबाद की एक महिला चिकित्सक की अपहरण के बाद बेरहमी से हत्या ने खैबर पख्तूनख्वा में हंगामा मचा दिया है। गवर्नर फैसल करीम कुंडी ने प्रांतीय पुलिस चीफ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है, तो वहीं डॉक्टरों ने काम ठप कर दिया है।

दक्षिण अफ्रीका: हॉस्टल में घुसकर बदमाशों ने की फायरिंग, 11 की मौत, 14 घायल

जोहान्सबर्ग, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। दक्षिण अफ्रीका में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। दक्षिण अफ्रीकन पुलिस सर्विस (एसएपीएस) ने इसकी पुष्टि की है कि शनिवार की सुबह प्रिटोरिया में हुई जानलेवा गोलीबारी में 11 लोग मारे गए और 14 घायल हो गए।

दक्षिण कोरिया: चांगवोन मोटल में चाकू से किए गए हमले में तीन की मौत,...

सियोल, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। साउथ ग्योंगसांग प्रांत के चांगवोन में एक मोटल में सोमवार को 20 साल के एक व्यक्ति ने दो टीनएजर्स की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद वह बिल्डिंग से गिरकर मर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेपाल: जेन-जी हिंसा में भागे 4,552 कैदी अब भी फरार, सरकार के लिए बड़ी...

काठमांडू, 2 दिसंबर (आईएएनएस)। नेपाल में सितंबर में हुई जेन-जी हिंसा के दौरान सरकारी प्रतिष्ठानों, इमारतों और जेलों को काफी नुकसान पहुंचा था। उस मौके का फायदा उठाकर नेपाल की विभिन्न जेलों में बंद हजारों कैदी फरार हो गए थे, जिनमें से अब भी 4,500 से अधिक कैदी फरार हैं। उनके बारे में सरकार के पास कोई जानकारी नहीं है। यह जानकारी नेपाल के गृह मंत्री ओमप्रकाश आर्याल ने मंगलवार को दी।

खरी बात