बिहार : सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी
पटना, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की है। बताया जाता है कि सांसद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने धमकी दी है। पप्पू यादव ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी की है।
लखनऊ : पुलिस हिरासत मौत मामले में पीड़ित परिजनों से मिले सीएम योगी, 10...
लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीड़ित परिवार से मिले। इस मौके पर उन्होंने परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने का आश्वासन दिया। विधायक योगेश शुक्ला एवं सभासद शैलेंद्र वर्मा परिवार के साथ पहुंचे थे।
ऑपरेशन प्रहार का अगला वार, 250 पुलिसकर्मियों ने किया 300 संदिग्धों का वेरिफिकेशन, 40...
नोएडा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। "ऑपरेशन प्रहार" नाम के इस अभियान के तहत चेकिंग, वेरिफिकेशन आदि काम किए जा रहे हैं। पुलिस टीम अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों का वेरिफिकेशन करा रही है।
दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम से बचने के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस बार भारत में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली से पहले ही बहुत से लोगों ने अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए ऑनलाइन खरीदारी भी शुरू कर दी है। इसी के साथ ऑनलाइन ठगी के लिए स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) की ओर से नागरिकों को इस तरह के स्कैम से सुरक्षित रहने के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है।
चीन : 17 बच्चों की तस्करी के आरोप में महिला को मौत की सजा
गुइयांग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन में बाल तस्करी के एक मामले में एक महिला को मौत की सजा सुनाई गई है। चीन के गुइझोऊ प्रांत की एक अदालत ने 17 बच्चों के अपहरण और तस्करी के आरोप में यह सजा सुनाई है। बाल तस्करी का यह मामला साल 1996 से पहले का है।
दक्षिण अफ्रीका: सामूहिक गोलीबारी में सात लोगों की मौत
केपटाउन, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)| केपटाउन में एक संदिग्ध गिरोह द्वारा की गई सामूहिक गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि दक्षिण अफ्रीका के पश्चिमी केप प्रांत में दो दिनों में यह दूसरी ऐसी घटना है।
हैती के तटीय शहर पर हमले में 50 संदिग्ध गैंग सदस्य मारे गए
पनामा सिटी, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। हैती के पश्चिमी तटीय शहर अरकाहाई पर हुए हमले में कम से कम 50 संदिग्ध गैंग सदस्यों को मार दिया गया है।
हरदा में मिले बाप-बेटी के शव, बड़ी बेटी गंभीर
हरदा 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बाप और बेटी के शव मिले हैं, वही एक अन्य बेटी गंभीर हालत में मिली है। पिता अपनी दोनों बेटियों के साथ मंगलवार को उपचार कराने के लिए घर से जिला अस्पताल के लिए निकले थे।
100 विमानों में बम की धमकी को लेकर केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’...
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईटी मंत्रालय ने बुधवार को एलन मस्क द्वारा संचालित की जाने वाली सोशल मीडिया कंपनी 'एक्स' को फटकार लगाई। यह सख्ती पिछले कुछ दिनों में एयरलाइंस को 100 से अधिक बम धमकियां मिलने के बाद की गई है। इनमें से कई अफवाहों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित किया गया था।
सिंगापुर: सीएनबी ने सात किलोग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त की, चार गिरफ्तार
सिंगापुर, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिंगापुर के सेंट्रल नारकोटिक्स ब्यूरो (सीएनबी) ने मंगलवार को बताया कि हाल के ऑपरेशन में चार संदिग्ध ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से सात किलोग्राम से ज्यादा ड्रग्स जब्त की गई है।











