पाकिस्तान में कुरान की बेअदबी करने पर भीड़ ने पर्यटक को पीट-पीटकर मार डाला
स्वात, 21 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में भीड़ ने कुरान की बेअदबी करने के आरोप में एक पर्यटक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके मृत शरीर को आग के हवाले कर दिया।
अमेरिका के ओकलैंड में जुनेटींथ समारोह के दौरान गोलीबारी, 15 घायल
सैन फ्रांसिस्को, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के ओकलैंड स्थित लेक मेरिट में जुनेटींथ समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 15 लोग घायल हो गए।
यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई ने यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब केंद्रीय एजेंसी कथित धांधली की जांच करेगी। धांधली का मामला सामने आने पर 18 जून को हुई परीक्षा 19 जून को रद्द कर दी गई थी। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यूजीसी नेट प्रश्नपत्र लीक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की संस्थागत विफलता है। सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में आमूलचूल बदलाव करने जा रही है।
टोरंटो में ऑफिस की इमारत में शूटिंग, तीन की मौत
ओटावा, 18 जून (आईएएनएस)। कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में एक ऑफिस की इमारत में शूटिंग की घटना सामने आई है। इसमें शूटर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।
निखिल गुप्ता अदालत में पेश, पन्नून की हत्या की साजिश में शामिल होने से...
न्यूयॉर्क, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में खालिस्तानी नेता की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को सोमवार को यहां एक संघीय अदालत में पेश किया गया। गुप्ता ने साजिश में शामिल होने से इनकार किया।
खालिस्तानी नेता की हत्या की साजिश का आरोपी अमेरिका के हवाले
न्यूयॉर्क, 17 जून (आईएएनएस)। एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता को अमेरिका को सौंप दिया गया है और कैदियों की रिकॉर्ड के अनुसार, वह संघीय हिरासत में है।
टेक्सास में गोलीबारी में दो की मौत, कई घायल
सैन फ्रांसिस्को, 16 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य टेक्सास की राजधानी के पास शनिवार रात गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।
मस्क की एक्स ने मई में भारत में दो लाख से अधिक खातों पर...
नई दिल्ली, 16 जून (आईएएनएस)। एलन मस्क की कंपनी एक्स ने 26 अप्रैल से 25 मई के बीच भारत में 2,29,925 खातों पर प्रतिबंध लगा दिया। इनमें से अधिकतर बाल यौन शोषण और नग्नता को बढ़ावा देने वाले थे।
पाकिस्तान में विस्फोट में दो की मौत, चार घायल
इस्लामाबाद, 16 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को एक आईईडी विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
अमेरिका में मिशिगन के एक वाटर पार्क में फायरिंग, नौ लोग घायल
शिकागो, 16 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के मिशिगन प्रांत के डेट्रॉयट के उत्तरी उपनगर रोचेस्टर हिल्स के एक वाटर पार्क में फायरिंग की घटना हुई है। गोली लगने से कम से कम नौ लोग घायल हुए हैं।











