कैमूर में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक, परिजनों ने जताई हत्या की...
कैमूर (बिहार) 19 अप्रैल (आईएएनएस)। कैमूर जिले के हाटा वाटर प्लांट पर काम करने वाले एक युवक की फांसी लगाने से मौत हो गई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा वार्ड छह निवासी अवनीश कुमार पुत्र डॉ. संतोष कुमार बिंद के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़, 4 विदेशी गिरफ्तार, 200 करोड़ का माल बरामद
ग्रेटर नोएडा, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने एक ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए चार विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बरामद कच्चा माल और ड्रग्स तैयार करने वाले उपकरणों की कीमत करीब 200 करोड़ रुपए आंकी गई है।
कनाडा की सबसे बड़ी सोने की डकैती के आरोप में भारतीय मूल के दो...
टोरंटो, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। टोरंटो हवाईअड्डे पर कनाडा की सबसे बड़ी सोने की डकैती के आरोप में गिरफ्तार किए गए पांच दक्षिण एशियाई लोगों में से दो भारतीय मूल के हैं।
म्यांमार ने पारंपरिक नए साल के दिन 3,000 से अधिक कैदियों को किया माफ
यांगून, 17 अप्रैल (आईएएनएस)। म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने पारंपरिक म्यांमार नव वर्ष के पहले दिन बुधवार को 3,000 से अधिक कैदियों को माफी दे दी।
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 10 वाहन जब्त
नोएडा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने मोहम्मद समीर और समीर खान की गिरफ्तारी के साथ अन्तर्राजीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 9 बाइक और एक स्कूटी बरामद की।
छिंदवाड़ा में साजिश रचने के मामले में पत्रकार गिरफ्तार
छिंदवाड़ा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार विवेक बंटी साहू की ओर से फर्जी वीडियो बनाने की साजिश रचने की शिकायत पर पुलिस ने पत्रकार सचिन गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निजी सहायक आर के मिगलानी को पांच दिन की मोहलत दी गई है।
रांची में जमीन घोटाले में झामुमो नेता के आवास सहित नौ ठिकानों पर ईडी...
रांची, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। रांची के बहुचर्चित जमीन घोटाले में ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता अंतु तिर्की के बरियातू स्थित आवास के अलावा कुल नौ ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। अंतु तिर्की झामुमो के महानगर अध्यक्ष रहे हैं। वह जमीन के कारोबार से भी जुड़े हैं।
बागपत में पति ने हथौड़ा से वार कर की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार
बागपत 16 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र में आपसी विवाद में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सिर पर हथौड़े से वार कर हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान कपिल के रूप में हुई।
मर्चेंट नेवी के अधिकारी के घर डकैती डालने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार रात हुई मुठभेड़ में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। दोनों पंखिया गिरोह के सदस्य हैं। दो साल इन्होंने थाना बीटा 2 क्षेत्र में मर्चेंट नेवी अधिकारी के घर डकैती डाली थी। पकड़े गए बदमाशों की पहचान गुड्डू और बाबू के रूप में हुई।
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले आरोपी गिरफ्तार
अहमदाबाद, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। दो दिन पहले मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के घर गैलेक्सी अपाॅर्टमेंट के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गुजरात के कच्छ जिले से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के लिए उन्हें मुंबई लाने की तैयारी की जा रही है। गौरतलब है कि इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है।










