बिहार : बंद पड़े सिनेमा हॉल से सड़ा-गला शव बरामद
गोपालगंज, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बंद पड़े सिनेमा हॉल से एक शव बरामद किया। शव काफी पुराना बताया जा रहा है, इससे दुर्गंध आ रही है।
गाजियाबाद में होटल में दो पक्षों के बीच विवाद, चली गोली, एक युवक घायल
गाजियाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद की चौकी हिंडन पुल इलाके में शुक्रवार देर रात एक होटल में खाना खाने के वक्त दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व जेल अधिकारी को रिश्वतखोरी के आरोप में सजा
सिंगापुर, 23 फरवरी (आईएएनएस)। सिंगापुर में एक 57 वर्षीय भारतीय मूल के पूर्व जेल अधिकारी को एक कैदी को स्थानांतरित करने के बदले में कुल 1,33,000 मिलियन सिंगापुर डॉलर की रिश्वत मांगने के प्रयास के लिए शुक्रवार को तीन साल से अधिक जेल की सजा सुनाई गई।
शामली में पकड़ी गई बहराइच से लाई गई 6 लाख की चरस, दो गिरफ्तार
शामली 23 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले की कैराना थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने बहराइच से लाई जा रही चरस जब्त करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 10 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई, जिसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 6 लाख रूपये आंकी गई है।
चाकू मारकर पत्नी की हत्या करने वाले भारतीय-कनाडाई नागरिक को आजीवन कारावास
टोरंटो, 23 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में 2022 में घर पर अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या करने के जुर्म में 40 वर्षीय भारतीय मूल के व्यक्ति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।
ग्वालियर में युवती को अश्लील फोटो भेजने वाला गिरफ्तार
ग्वालियर 23 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक शरारती को महिला के व्हाट्सएप पर अश्लील तस्वीरें भेजना महंगा पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
कलकत्ता हाई कोर्ट ने संदेशखाली से गिरफ्तार पत्रकार को दी जमानत, पुलिस को फटकार
कोलकाता, 22 फरवरी (आईएएनएस)। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को समाचार चैनल रिपब्लिक बांग्ला के रिपोर्टर संतू पान को जमानत दे दी। पुलिस ने उसे उस समय गिरफ्तार किया था, जब वह उत्तर 24 परगना जिले के तनावग्रस्त संदेशखाली से रिपोर्टिंग कर रहे थे।
दिव्यांग मां को शराबी बेटे ने जलाया
देवास 22 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। शराबी बेटे को दिव्यांग मां का बड़बड़ाना रास नहीं आया और उसने ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। महिला ने अपने बेटे के सामने ही तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार : सरसों के खेत से मिला युवती का जलता शव
गोपालगंज, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज के हथुआ थाना क्षेत्र से पुलिस ने गुरुवार को सरसों के खेत से जलता हुआ युवती का शव बरामद किया है। शव का अधिकांश हिस्सा जल चुका है। मृत युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
बिहार में डेढ़ करोड़ रुपए का गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
गोपालगंज, 22 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में उत्पाद विभाग की एक टीम ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सीमा के बलथरी चेक पोस्ट पर एक कंटेनर से डेढ़ करोड़ रुपए मूल्य का गांजा (मादक पदार्थ) जब्त किया। इस मामले में पंजाब के रहने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।











