यमन में हौथी विद्रोहियों के मिसाइल हमले के बाद चालक दल ने जहाज छोड़ा
लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। अदन की खाड़ी में यमन के हौथी विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले के बाद एक वाणिज्यिक जहाज के चालक दल ने अपना जहाज छोड़ दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 19 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना भोपा पुलिस व हिस्ट्रीशीटर बीच सोमवार तड़के मुठभेड हुई। पुलिस ने गोली लगने से घायल बदमाश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य दो बदमाश मौके का फायदा उठाकर फरार होने में कामयाब रहे। पकड़े गए बदमाश पर आधा दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज हैं।
झारखंड के हजारीबाग में प्रलोभन लेकर मतांतरण पर हंगामा, छह हिरासत में
रांची, 19 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग में कथित रूप से प्रलोभन देकर मतांतरण कराने को लेकर हंगामा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को हिरासत में लिया गया है।
संदेशखाली: राष्ट्रीय महिला आयोग को लिखी चिट्ठी में सुकांत मजूमदार ने की पीड़िता की...
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाला के उत्तर 24 परगना जिले का संदेशखाली इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। यहां से जिस तरह की खबरें सामने आ रही हैंं, वह किसी को भी झकझोर देने के लिए काफी है। वहीं संदेशखाली में हो रहे विरोध प्रदर्शन ने पश्चिम बंगाल की राजनीति का तापमान बढ़ा दिया है। वहां एक तरफ ममता बनर्जी की पार्टी और वह स्वयं संदेशखाली के मुद्दे पर बचाव की मुद्रा में नजर आ रही हैं, तो दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस जैसे तमाम दल इस मुद्दे पर पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले खड़े हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैंने राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन को पत्र लिखा है और उस पीड़िता की पहचान उजागर करने के संबंध में तत्काल कार्रवाई का अनुरोध किया है। जिसने साहसपूर्वक पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा संदेशखाली में दोषियों के खिलाफ एक वीडियो बयान दर्ज कराया और उसके बाद उसे जो उत्पीड़न झेलना पड़ा।
कुएं का पानी पीने पर दलित बच्चों की पिटाई : पटवारी
भोपाल 19 फरवरी( आईएएनएस)। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए दलित मासूमों की कुएं से पानी पीने पर पिटाई किए जाने का आरोप लगाया है।
नॉटिंघम हत्याएं: व्हाट्सएप पर पीडितों के विवरण साझा करने के लिए पुलिस की आलोचना
लंदन, 19 फरवरी (आईएएनएस)। कदाचार की सुनवाई के दौरान यह बात सामने आने के बाद परिजनों ने ब्रिटिश पुलिस की आलोचना की है कि उन्होंने 2023 नॉटिंघम हत्याओं के पीड़ितों के बारे में विवरण एक व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया था। पीड़ितों में एक भारतीय मूल की किशोरी भी शामिल थी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष पहुंच रही हैं संदेशखाली, लौटकर राष्ट्रपति को सौंपेंगी ज्ञापन
नई दिल्ली,19 फरवरी (आईएएनएस)| राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा संदेशखाली में महिलाओं के खिलाफ हुई हिंसा की जांच के लिए दिल्ली से पश्चिम बंगाल के लिए रवाना हो गई हैं। महिला आयोग का कहना है कि संदेशखाली से परेशान करने वाली खबर आई है। इससे पहले महिला आयोग की एक सदस्य संदेशखाली हिंसा की जांच के लिए पश्चिम बंगाल गई थी। लेकिन पुलिस ने उसे काम नहीं करने दिया। अब महिला आयोग की अध्यक्ष यहां से लौट के बाद राष्ट्रपति को इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगी।
जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार भारतीय मूल के अरुणदीप थिंड ने खुद को...
टोरंटो, 19 फरवरी (आईएएनएस)। कनाडा में साउथ एशियन व्यापारियों से जबरन वसूली के आरोप में भारतीय मूल के नागरिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपनी गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया और कहा कि पुलिस मुझे गलत तरीके से एक बड़े गैंगस्टर के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश कर रही है।
लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव व डीजीपी को किया...
नई दिल्ली, 19 फरवरी (आईएएनएस)। भाजपा के लोकसभा सांसद सुकांत मजूमदार द्वारा दुर्व्यवहार, क्रूरता और जानलेवा चोट पहुंचाने के मामले में की गई शिकायत को लेकर लोकसभा की विशेषाधिकार समिति ने पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव भगवती प्रसाद गोपालिका, पश्चिम बंगाल के डीजीपी राजीव कुमार, उत्तर 24 परगना के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट शरद कुमार द्विवेदी, बशीरहाट जिले के पुलिस अधीक्षक हुसैन मेहदी रहमान और अतिरिक्त एसपी पार्थ घोष को आज तलब किया हुआ है।
मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट से 141 प्रवासियों को बचाया
रबात, 19 फरवरी (आईएएनएस)। मोरक्को की नौसेना ने अटलांटिक तट के पास एक नाव से 141 प्रवासियों को बचाया। मीडिया ने रॉयल मोरक्कन सशस्त्र बलों के एक बयान का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।











