Wednesday, April 15, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

बिजनौर में पुलिस व बदमाशों बीच मुठभेड़, तीन गिरफ्तार

बिजनौर 1 फरवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना नांगल पुलिस और बदमाशों के बीच बीती रात को मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर ल‍िया गया, जबकि एक अन्य बदमाश को कांबिंग दौरान गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को दी।

दिल्ली में खालिस्तानी चित्र बनाने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने आपत्तिजनक खालिस्तानी नारे लिखने और चित्र बनाने के आरोप में 37 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हैदराबाद में पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के पूरे स्टाफ का तबादला

हैदराबाद, 31 जनवरी (एआईएनएस)। हैदराबाद पुलिस आयुक्त ने बुधवार को शहर के पुंजागुट्टा पुलिस स्टेशन के पूरे स्टाफ का तबादला कर दिया है।

आदिवासी महिला उत्पीड़न मामला : एनएचआरसी ने बंगाल सरकार से पीड़ितों को मुआवजा देने...

कोलकाता, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पश्चिम बंगाल सरकार को मालदा जिले के पाकुआ हाट में उत्पीड़न की शिकार दो आदिवासी महिलाओं को कुल 6 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है।

इंडिगो द्वारा देवघर उड़ान रद्द करने पर यात्रियों ने दिल्ली हवाईअड्डे पर किया विरोध...

नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झारखंड के देवघर के लिए इंडिगो की एक उड़ान अचानक रद्द होने से असंतुष्ट यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया।

कर्नाटक में शख्‍स ने की भागने के बाद पत्नी व प्रेमी की हत्या

बेलगावी, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के भागने के बाद उनकी हत्या कर दी।

पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार

नोएडा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस और मोबाइल लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में तीनों पकड़ लि‍ए गए। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, 2 मोबाइल फोन, 1 तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, 34 से ज्यादा मामले हैं दर्ज

ग्रेटर नोएडा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस और दिल्ली के दो चोरों के बीच बीती रात हुई मुठभेड़ में दोनों गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों पर गाड़ियों का शीशा तोड़कर उनसे लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने का आरोप है। इन पर एनसीआर में 34 मुकदमे दर्ज हैं।

बेंगलुरु में बम का मजाक उड़ाने पर हवाई यात्री गिरफ्तार

बेंगलुरु, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु में एक हवाई यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने विमान में सुरक्षा जांच के दौरान मजाक में कहा था कि उसके बैग में बम है।

मुजफ्फरनगर में जुआ रैकेट का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर 28 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना पुलिस ने एक जुए के रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से जुआ सामग्री बरामद की गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।आरोपियों की पहचान राजू उर्फ सोनी, शमशाद, कादिर, मोहित त्यागी, अशोक कुमार, दानिश, विकास और अर्जुन के रूप में हुई है।

खरी बात