ग्वालियर में शराबियों ने मेडिकल छात्राओं को छेड़ा
ग्वालियर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में रविवार की रात शराबी युवकों ने मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट की। उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने सड़क पर धरना दिया।
नेतन्याहू ने युद्धविराम वार्ता जारी होने के बावजूद राफ़ा में सैन्य अभियान को बताया...
तेल अवीव, 26 फरवरी (आईएएनएस)। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ चल रहे युद्ध में जीत सुनिश्चित करने के लिए राफा में सैन्य अभियान जरूरी है।
चीन की पुलिस बांध के खिलाफ प्रदर्शन करते गिरफ्तार तिब्बतियों से कर रही कड़ाई...
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। चीन की पुलिस एक बांध परियोजना का विरोध करने के कारण गिरफ्तार किए गए तिब्बतियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है। उनमें से कई को इतनी बुुरी तरह से पीटा गया कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
साइबर घटनाएं बढ़तीं देख भारतीय कंपनियों को आत्मसंतुष्टि से बचना चाहिए : विशेषज्ञ
नई दिल्ली, 25 फरवरी (आईएएनएस)। साइबर अपराधी लगातार साइबर सुरक्षा परिदृश्य को अपना रहे हैं और सीख रहे हैं, विशेषज्ञों ने रविवार को कहा कि साइबर घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति और जटिलता को देखते हुए भारतीय संगठनों को आत्मसंतुष्टि से बचना चाहिए।
बिजनौर में 65 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या
बिजनौर 25 फरवरी (आईएएनएस) उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना नगीना क्षेत्र के गांव फहतेपुर में 65 वर्षीय एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी।
आरएसएस के भिंड कार्यालय में मिला पिन बम
भिंड 25 फरवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के ग्वालियर दौरे से पहले मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरआरएस) के कार्यालय परिसर में एक बम मिलने का मामला सामने आया है । पुलिस ने बम बरामद कर लिया है और जांच में जुट गई है।
‘कब मिलेगा न्याय’, जाह्नवी कंडुला मौत मामले में आक्रोशित अमेरिकी हिंदू समुदाय
न्यूयॉर्क, 24 फरवरी (आईएएनएस)। अमेरिका में एक हिंदू वकालत समूह ने कहा है कि यह देखना "चौंकाने वाला" और "निराशाजनक" है कि भारतीय छात्रा जाह्नवी कंडुला की हत्या की जांच उन लोगों के खिलाफ बिना किसी आरोप के खारिज कर दी गई है, जिन्होंने उन पर हमला किया था।
पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में की ग्रामीण की हत्या
रांची, 24 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) जिले में नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। मारे गए शख्स का नाम जितेन लागुरी है। वह टोंटो प्रखंड के बांदाबेड़ा गांव का रहने वाला था। वह ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर लोगों का इलाज करता था। वारदात शुक्रवार रात की है।
बिहार : बंद पड़े सिनेमा हॉल से सड़ा-गला शव बरामद
गोपालगंज, 24 फरवरी (आईएएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस ने बंद पड़े सिनेमा हॉल से एक शव बरामद किया। शव काफी पुराना बताया जा रहा है, इससे दुर्गंध आ रही है।
गाजियाबाद में होटल में दो पक्षों के बीच विवाद, चली गोली, एक युवक घायल
गाजियाबाद, 24 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद की चौकी हिंडन पुल इलाके में शुक्रवार देर रात एक होटल में खाना खाने के वक्त दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी। इसमें एक युवक घायल हो गया। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।











