पुलिस भर्ती परीक्षा में सेंधमारी के प्रयास में 20 गिरफ्तार
लखनऊ, 24 अगस्त (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शनिवार को राज्य के विभिन्न जिलों में 17 मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। वहीं चेकिंग के दौरान परीक्षा केंद्रों पर 72 संदिग्धों को चिन्हित किया गया है। हालांकि इन सभी को पेपर देने की छूट दी गई।
रांची में रैली के दौरान बवाल के मामले में बाबूलाल, अर्जुन मुंडा व संजय...
रांची, 24 अगस्त (आईएएनएस)। रांची में शुक्रवार को भाजपा और भाजयुमो की ‘युवा आक्रोश रैली’ के दौरान हुए बवाल को लेकर पुलिस ने झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित भाजपा के 51 नेताओं के खिलाफ नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर साजिश के तहत पुलिस पर हमला करने, निषेधाज्ञा भंग करने और बिना इजाजत सीएम आवास की ओर मार्च करने का आरोप लगाया गया है।
स्कूल को जोड़ने वाली सड़क पर अवैध कब्जे के विरोध में धरना दे रहे...
हजारीबाग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हजारीबाग के बरकट्ठा में कुछ लोगों ने एक स्कूल को जोड़ने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इसके विरोध में शनिवार को धरना दे रहे स्कूली बच्चों पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में छह बच्चे चोटिल हो गए। इसे लेकर बरकट्ठा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
रूस में जेल कर्मचारियों को बंधक बनाने वाले कैदियों को सुरक्षाकर्मियों ने किया ढेर
मास्को, 24 अगस्त (आईएएनएस)। रूस की एक जेल में कैदियों द्वारा जेल स्टाफ को बंधक बनाने की घटना में सुरक्षा कर्मियों ने चार कैदियों की मार गिराया है। हालांकि इस घटना में बंधक 12 लोगों में से चार जेल स्टाफ कर्मचारियों की भी मौत हो गई। रूसी संघीय दंड सेवा (एफएसआईएन) के एक बयान में यह जानकारी दी गई।
जर्मनी के सोलिंगन शहर में फेस्टिवल के दौरान चाकूबाजी, तीन की मौत
बर्लिन, 24 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मनी के सोलिंगन शहर में चाकूबाजी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय मीडिया के अनुसार, चाकूबाजी की घटना शुक्रवार रात को हुई, जब सोलिंगन शहर की स्थापना की 650वीं वर्षगांठ मनाई जा रही थी।
ब्रुनेई में जुआ खेलने पर बांग्लादेशी व्यक्ति पर लगा जुर्माना
बंदर सेरी बेगावान, 23 अगस्त (आईएएनएस)। ब्रुनेई में जुआ खेलने पर 39 वर्षीय एक बांग्लादेशी व्यक्ति पर जुर्माना लगा है। इस गतिविधि में भाग लेने के कारण उस व्यक्ति पर 1,000 ब्रुनेई डॉलर (763 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगाया गया। इसकी जानकारी स्थानीय मीडिया ने शुक्रवार को दी।
पाकिस्तान के पंजाब में घात लगाकर किए गए हमले में 11 पुलिसकर्मियों की मौत
इस्लामाबाद, 23 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में डकैतों द्वारा पुलिस वाहनों पर घात लगाकर किए गए हमले में कम से कम 11 पुलिसकर्मी मारे गए और सात अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नोएडा : स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 84 लाख की ठगी करने वाले दो...
नोएडा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के साइबर पुलिस थाने ने साइबर ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों खाताधारक हैं, उन्होंने पीड़ित से ठगी किए गए 84 लाख रुपए से ज्यादा अकाउंट में मंगवाए थे।
इराक : गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल
बगदाद, 22 अगस्त (आईएएनएस)। इराक के पवित्र शिया प्रांत नजफ में गुरुवार को जनजातीय हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। स्थानीय सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी।
तुर्की ने बुल्गारिया की सीमा के पास 32 अवैध प्रवासियों को किया गिरफ्तार
इस्तांबुल, 21 अगस्त (आईएएनएस)। तुर्की पुलिस ने बुधवार कोबुल्गारिया की सीमा के पास उत्तर-पश्चिमी प्रांत किर्कलारेली में 32 अवैध प्रवासियों को पकड़ा। यह जानकारी एक सरकारी चैनल ने दी।











