वेस्ट बैंक में इजरायली सेना और फिलिस्तीनियों के बीच झड़प में एक की मौत

रामल्लाह, 14 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में दो अपार्टमेंटों को विस्फोट से उड़ा दिया, जिसके बाद भड़की झड़पों के दौरान एक फिलिस्तीनी की मौत हो गई। फिलिस्तीनी सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में प्रदर्शन, महिला डॉक्टर के साथ वारदात के आरोपियों के...

संगरूर(पंजाब),14 अगस्त (आईएएनएस)। भवानीगढ़ (संगरूर) के सरकारी सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अस्पताल के डॉक्टरों सहित समस्त स्टाफ सुबह 8 से 10 बजे तक हड़ताल पर रहा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

बांग्लादेश में मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता स्थापित करना जरूरी : मुहम्मद यूनुस

ढाका, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बांग्लादेश में अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने देश में अल्पसंख्यकों पर हो रही बर्बरता को लेकर कहा कि मानवाधिकार और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता स्थापित करना उनके प्रमुख लक्ष्यों में से एक है, क्‍याेंकि हिंदू शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफे के बाद से (5 अगस्त) हिंसा का सामना कर रहे हैं।

अल्पसंख्यकों की आवाज का सम्मान करे बांग्लादेश की अंतरिम सरकार: यूएन महासचिव

संयुक्त राष्ट्र, 13 अगस्त (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से संसदीय चुनावों की तैयारी के दौरान अल्पसंख्यकों की आवाज पर विचार करने और मानवाधिकारों का सम्मान करने की अपील की है।

सूडान के डारफुर में झड़प में 28 की मौत, 46 घायल

खार्तूम, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिमी सूडान में उत्तरी डारफुर राज्य की राजधानी एल फशर पर अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) के हमले में कम से कम 28 नागरिक मारे गए और 46 अन्य घायल हो गए। वहां के कार्यवाहक गवर्नर अल-हाफिज बखेत ने बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है।

दंगे की चपेट में झुलसा ब्रिटेन होने लगा शांत, तीन बच्चियों की हत्या के...

लंदन, 12 अगस्त (आईएएनएस)। पिछले कुछ समय से दंगे की आग में झुलस रहा ब्रिटेन अब वापस पटरी पर लौटने लगा है। अधिकारियों ने बताया कि कई दिनों के हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद ब्रिटेन में सार्वजनिक व्यवस्था में पहले से सुधार हुआ है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी है कि अशांति का प्रभाव महीनों और सालों तक महसूस किया जाएगा।

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडीज को जन्मदिन पर गिफ्ट किया ‘यॉट’

मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली की जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को उनके जन्मदिन पर यॉट गिफ्ट किया है।

रांची में बढ़ रहे उग्रवाद के मामले, डीआईजी ने की उच्चस्तरीय बैठक

रांची, 10 अगस्त (आईएएनएस)। झारखंड में बढ़ते उग्रवाद को लेकर डीआईजी अनूप बिरथरे ने शनिवार को प्रखंड कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में पुलिस के तमाम वरीय अधिकारी मौजूद थे।

बिहार : अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

गया, 10 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के गया जिले के मुफस्सिल क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और विशेष कार्य बल(एसटीएफ) ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। मौके से कई हथियार बरामद किए गए। इस दौरान तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

मध्य प्रदेश से जुड़े चिटफंड कंपनी के तार, पांच गिरफ्तार

भोपाल, 9 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पैसा दोगुना करने का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाली एक चिटफंड कंपनी का पर्दाफाश हुआ है। कंपनी के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया और चार करोड़ से अधिक की संपत्ति को भी सीज किया गया है।

खरी बात