रांची में एडवोकेट हत्याकांड का 48 घंटे के भीतर खुलासा, मुठभेड़ के बाद तीन...
रांची, 4 अगस्त (आईएएनएस)। रांची पुलिस ने एडवोकेट गोपी कृष्ण हत्याकांड का 48 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए की गई छापेमारी के दौरान मुठभेड़ भी हुई। इसमें पुलिस की गोली से एक बदमाश रौशन मुंडा घायल हो गया। उसे पैर में गोली लगी है और पुलिस हिरासत में उसका इलाज चल रहा है।
इजराइल: फिलिस्तीनी हमलावर ने तीन लोगों पर चाकू से किया हमला, दो की मौत
इजराइल, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इजराइल में रविवार को फिलिस्तीनी हमलावर ने तीन लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। बाद में सुरक्षाकर्मियों ने गोली मारकर हमलावर को मौत के घाट उतार दिया।
दिल्ली : पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश, बदमाशों को पुलिस ने...
नई दिल्ली, 4 अगस्त (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार देर रात बदमाशों ने एक पूर्व आईआरएस अधिकारी के घर लूटपाट की कोशिश की। हालांकि, परिवार के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए एक बदमाश को एक कमरे में बंद कर दिया। हालांकि, दूसरा बदमाश दीवार फांद कर भागने में कामयाब रहा।
गाजा में स्कूल पर इजरायली हमले में 15 फिलिस्तीनियों की मौत
गाजा, 4 अगस्त (आईएएनएस)। गाजा शहर में एक स्कूल पर इजरायली हवाई हमले में कम से कम 15 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और दर्जनों अन्य घायल हो गए। फिलिस्तीनी सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है।
रांची में पकड़ी गई ब्राउन शुगर की फैक्ट्री, 5.33 करोड़ के नशीले पदार्थ व...
रांची, 3 अगस्त (आईएएनएस)। रांची में ड्रग्स और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में शनिवार को पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल में पुलिस ने ब्राउन शुगर बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। मौके से पांच करोड़ का ब्राउन शुगर, 33 लाख की अफीम, 15 लाख रुपए नकद, पांच मोबाइल, एक कार और ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण जब्त किए गए।
तुलकरम पर इजराइली हमले में पांच फिलिस्तीनी मारे गए
रामल्लाह, 3 अगस्त (आईएएनएस)। वेस्ट बैंक पर तुलकरम के उत्तर में स्थित जीता शहर पर इजराइली हमले में हमास के एक कमांडर सहित पांच फिलिस्तीनी मारे गए। यह जानकारी शनिवार को फिलिस्तीनी चिकित्सा और सुरक्षा सूत्रों ने दी।
टिकटॉक ने बच्चों की सुरक्षा से किया खिलवाड़, अमेरिकी सरकार ने किया कंपनी पर...
न्यूयॉर्क, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिकी सरकार ने चीन की मालिकाना हक वाली सोशल मीडिया कंपनी टिकटॉक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। अमेरिका का आरोप है कि उन्होंने अवैध रूप से जानकारी इकट्ठा कर बच्चों की सुरक्षा को खतरे में डाला है।
महाराष्ट्र के सतारा में युवक ने प्रेमिका को चौथी मंजिल से नीचे फेंका, मौत
सतारा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। महाराष्ट्र के सतारा जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने शक होने पर अपनी ही प्रेमिका को इमारत की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
9/11 के मास्टरमाइंड, दो गुनहगार दोष स्वीकार करने पर सहमत : पेंटागन
वाशिंगटन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। न्यूयार्क में हुए 9/11 हमलों के गुनहगार खालिद शेख मोहम्मद और उसके दो साथी कोर्ट के समझ अपना गुनाह कबूल करने को तैयार हो गए हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन ने एक बयान जारी यह जानकारी दी। तीनों अपराधी क्यूबा में ग्वांतानामो बे की अमेरिकी जेल में बंद हैं।
लेबनान के पीएम ने बेरूत में हमले की निंदा की, अंतरराष्ट्रीय हस्तक्षेप की मांग
बेरूत, 31 जुलाई (आईएएनएस)। बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहिएह में हुए घातक हमले की निंदा करते हुए लेबनान के प्रधानमंत्री नजीब मिकाती ने बुधवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अगर इजरायल ने अपना लापरवाह और जानलेवा आपराधिक पागलपन जारी रखा तो स्थिति और खराब हो सकती है।











