जर्मनी में गोलीबारी में तीन की मौत

बर्लिन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। दक्षिणी जर्मन शहर लॉटलिंगन, बाडेन-वुर्टेमबर्ग में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। बिल्ड अखबार ने रविवार को यह जानकारी दी।

ट्रंप पर हमला अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की विफलता : डॉ. धनंजय त्रिपाठी

वाशिंगटन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले को विदेशी मामलों के जानकार डॉ. धनंजय त्रिपाठी ने अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों की विफलता बताया है। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति पर कातिलाना हमला चिंताजनक है।

दुनिया के शीर्ष नेताओं ने ट्रंप पर जानलेवा हमले की निंदा की

संयुक्त राष्ट्र, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पश्चिमी पेंसिल्वेनिया में शनिवार को एक चुनावी रैली के दौरान हुए जानलेवा हमले की दुनिया के तमाम शीर्ष नेताओं ने निंदा की है।

एलन मस्क ने की ट्रंप के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

नई दिल्ली, 14 जुलाई (आईएएनएस)। टेस्ला और स्पेसएक्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने एक चुनावी रैली के दौरान पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए जानलेवा हमले के बाद उनके प्रति अपना पूर्ण समर्थन जताया है।

सोमालिया में जेल से भाग रहे कैदियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी, आठ लोगों...

मोगादिशु, 14 जुलाई (आईएएनएस)। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सुरक्षाबलों और भागने का प्रयास कर रहे कैदियों के बीच भारी गोलीबारी हुई। इस घटना में पांच कैदियों और तीन सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य कैदी घायल बताए जा रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने फायरिंग की घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए यूएस सीक्रेट सर्विस...

वाशिंगटन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली को संबोधित करने के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में तैनात यूएस सीक्रेट सर्विस ने उन्हें वहां से सुरक्षित निकाल लिया। इसके बाद ट्रंप ने गोलीबारी की घटना पर तत्काल प्रतिक्रिया के लिए सीक्रेट सर्विस और लॉ इन्फोर्समेंट को धन्यवाद दिया है।

यूएस सीक्रेट सर्विस ने कहा, हत्या के प्रयास के बाद ट्रंप सुरक्षित (लीड-1)

वाशिंगटन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक चुनावी रैली में गोली मारी गई है। अगले ही दिन रिपब्लिकन पार्टी औपचारिक रूप से उन्हें व्हाइट हाउस के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने वाली थी। उससे ठीक एक दिन पहले उन पर हत्या का प्रयास किया गया।

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप पर जानलेवा हमला

वाशिंगटन, 14 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक चुनावी रैली में जानलेवा हमला हुआ है। ट्रंप पर गोली चलाई गई, जिसमें वो घायल हो गए। उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। रिपब्लिकन पार्टी औपचारिक रूप से उन्हें व्हाइट हाउस के लिए अपना उम्मीदवार घोषित करने के लिए सम्मेलन शुरू करने वाली थी, उससे ठीक एक दिन पहले उन पर हत्या का प्रयास किया गया।

रिहाई के बाद पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान फिर गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 13 जुलाई(आईएएनएस)। गैर-इस्लामिक विवाह मामले में एक अदालत द्वारा जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी को बरी किए जाने के कुछ देर बाद पुलिस ने इमरान खान को पिछलेे साल नौ मई को हुई हिंसा में आतंकवाद से जुड़े मामले में फिर गिरफ्तार कर लिया। लाहौर की एक आतंकवाद-रोधी अदालत ने इमरान की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।

रांची में चाकू गोदकर युवक की हत्या, राज्यपाल ने दो दिन पहले कानून-व्यवस्था पर...

रांची, 13 जुलाई (आईएएनएस)। रांची शहर के मोरहाबादी मैदान के पास शनिवार शाम एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवक का नाम राजू उर्फ कतरनी है। वारदात की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में एक आरोपी गिरी नेपाली को गिरफ्तार किया है।

खरी बात