कोडरमा में होटल में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
कोडरमा, 23 जून (आईएएनएस)। झारखंड के कोडरमा जिला मुख्यालय स्थित एक होटल में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दो गुटों के बीच हुए विवाद के दौरान दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मारे गए युवकों में कोडरमा के जलवाबाद निवासी 32 वर्षीय राजन और 40 वर्षीय नसीम शामिल हैं।
कोलोराडो के स्टेट पार्क में गोलीबारी में दो लोगों की मौत
लॉस एंजिल्स, 22 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के कोलोराडो राज्य के एक पार्क में गोलीबारी में दो लोगों की जान चली गई। कोलोराडो के अधिकारियों ने ये जानकारी दी है।
फिरोजाबाद में जेल में बंदी की मौत पर हंगामा, भीड़ ने की तोड़फोड़ व...
फिरोजाबाद, 22 जून(आईएएनएस)। जिला कारागार में बंद एक बंदी की मौत पर शुक्रवार की रात फिरोजाबाद में जमकर हंगामा हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ व आगजनी की। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इस दौरान कुल लोग घायल भी हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पाकिस्तान में कुरान की बेअदबी करने पर भीड़ ने पर्यटक को पीट-पीटकर मार डाला
स्वात, 21 जून (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में भीड़ ने कुरान की बेअदबी करने के आरोप में एक पर्यटक की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके मृत शरीर को आग के हवाले कर दिया।
अमेरिका के ओकलैंड में जुनेटींथ समारोह के दौरान गोलीबारी, 15 घायल
सैन फ्रांसिस्को, 21 जून (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया प्रांत के ओकलैंड स्थित लेक मेरिट में जुनेटींथ समारोह के दौरान हुई गोलीबारी में 15 लोग घायल हो गए।
यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने दर्ज किया केस
नई दिल्ली, 20 जून (आईएएनएस)। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई ने यूजीसी नेट पेपर लीक मामले में केस दर्ज कर लिया है। अब केंद्रीय एजेंसी कथित धांधली की जांच करेगी। धांधली का मामला सामने आने पर 18 जून को हुई परीक्षा 19 जून को रद्द कर दी गई थी। शिक्षा मंत्रालय का मानना है कि यूजीसी नेट प्रश्नपत्र लीक, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की संस्थागत विफलता है। सरकार, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में आमूलचूल बदलाव करने जा रही है।
टोरंटो में ऑफिस की इमारत में शूटिंग, तीन की मौत
ओटावा, 18 जून (आईएएनएस)। कनाडा के सबसे बड़े शहर टोरंटो में एक ऑफिस की इमारत में शूटिंग की घटना सामने आई है। इसमें शूटर सहित तीन लोगों की मौत हो गई है।
निखिल गुप्ता अदालत में पेश, पन्नून की हत्या की साजिश में शामिल होने से...
न्यूयॉर्क, 18 जून (आईएएनएस)। अमेरिका में खालिस्तानी नेता की हत्या की साजिश में शामिल होने के आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को सोमवार को यहां एक संघीय अदालत में पेश किया गया। गुप्ता ने साजिश में शामिल होने से इनकार किया।
खालिस्तानी नेता की हत्या की साजिश का आरोपी अमेरिका के हवाले
न्यूयॉर्क, 17 जून (आईएएनएस)। एक सिख अलगाववादी की हत्या की साजिश रचने के आरोपी निखिल गुप्ता को अमेरिका को सौंप दिया गया है और कैदियों की रिकॉर्ड के अनुसार, वह संघीय हिरासत में है।
टेक्सास में गोलीबारी में दो की मौत, कई घायल
सैन फ्रांसिस्को, 16 जून (आईएएनएस)। अमेरिकी राज्य टेक्सास की राजधानी के पास शनिवार रात गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने दी।











