आदिवासी महिला उत्पीड़न मामला : एनएचआरसी ने बंगाल सरकार से पीड़ितों को मुआवजा देने...
कोलकाता, 31 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने पश्चिम बंगाल सरकार को मालदा जिले के पाकुआ हाट में उत्पीड़न की शिकार दो आदिवासी महिलाओं को कुल 6 लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया है।
इंडिगो द्वारा देवघर उड़ान रद्द करने पर यात्रियों ने दिल्ली हवाईअड्डे पर किया विरोध...
नई दिल्ली, 31 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब झारखंड के देवघर के लिए इंडिगो की एक उड़ान अचानक रद्द होने से असंतुष्ट यात्रियों ने विरोध प्रदर्शन किया।
कर्नाटक में शख्स ने की भागने के बाद पत्नी व प्रेमी की हत्या
बेलगावी, 31 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के भागने के बाद उनकी हत्या कर दी।
पुलिस मुठभेड़ में तीन लुटेरे गिरफ्तार
नोएडा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस और मोबाइल लुटेरों के बीच हुई मुठभेड़ में तीनों पकड़ लिए गए। उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक, 2 मोबाइल फोन, 1 तमंचा 315 बोर व एक जिन्दा व 1 खोखा कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, 34 से ज्यादा मामले हैं दर्ज
ग्रेटर नोएडा, 31 जनवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना पुलिस और दिल्ली के दो चोरों के बीच बीती रात हुई मुठभेड़ में दोनों गिरफ्तार कर लिए गए। आरोपियों पर गाड़ियों का शीशा तोड़कर उनसे लैपटॉप और अन्य सामान चोरी करने का आरोप है। इन पर एनसीआर में 34 मुकदमे दर्ज हैं।
बेंगलुरु में बम का मजाक उड़ाने पर हवाई यात्री गिरफ्तार
बेंगलुरु, 30 जनवरी (आईएएनएस)। बेंगलुरु में एक हवाई यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने विमान में सुरक्षा जांच के दौरान मजाक में कहा था कि उसके बैग में बम है।
मुजफ्फरनगर में जुआ रैकेट का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर 28 जनवरी (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली थाना पुलिस ने एक जुए के रैकेट का भंडाफोड़ किया, जिसमें 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया और उनके पास से जुआ सामग्री बरामद की गई। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने रविवार को दी।आरोपियों की पहचान राजू उर्फ सोनी, शमशाद, कादिर, मोहित त्यागी, अशोक कुमार, दानिश, विकास और अर्जुन के रूप में हुई है।
कर्नाटक में व्यक्ति ने मासूम के साथ अप्राकृतिक यौनाचार कर हत्या की, आरोपी गिरफ्तार
रामानगर, 27 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के रामानगर जिले में छह साल के एक लड़के के साथ कुकर्म और उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
मुठभेड़ में एक बदमाश गिरफ्तार व दूसरा फरार
गाजियाबाद, 27 जनवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद पुलिस की बीती रात चेकिंग के दौरान दो लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगनेे से एक बदमाश घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश की जा रही है।
एक बदमाश गिरफ्तार, एक दर्जन से ज्यादा मामले हैं दर्ज
नोएडा, 27 जनवरी (आईएएनएस) नोएडा पुलिस और बदमाश के बीच बीती देर रात चेकिंग के दौरान मुठभेड़ गई। इसमें पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इस पर करीब एक दर्जन मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। बदमाश के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध हथियार बरामद हुआ है।











