छात्राओं व युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले एक को पकड़ा, साथी फरार

ग्रेटर नोएडा, 15 जनवरी (आईएएनएस)। स्कूल जाने वाली छात्राओं और कंपनी में काम करने वाली युवतियों के साथ छेड़छाड़ करने वाले गिरोह के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसका अन्य साथी फरार हो गया हैं। उनकी तलाश की जा रही है। इस गैंग ने खुर्जा से लेकर गाजियाबाद की कंपनी में नौकरी करने वाली की युवती के साथ छेड़छाड़ की और शनिवार को आरोपियों ने ट्रेन से लेकर चलते ऑटो तक पीड़िता के साथ अश्लील हरकत भी की। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए पुलिस को कॉल कर आरोपी हितेश को पकड़ लिया और बाकी अन्य फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बिजनौर में 65 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में बेटा व बहू गिरफ्तार

बिजनौर 15 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना देहात थाना क्षेत्र में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना प्रकाश में आई है] जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने के आरोप में उसके बेटे और बहू समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश और उसकी पत्नी उजमा और नदीम के रूप में हुई। पुलिस यह जानकारी दी।

यूपी में नौकरी का झांसा देकर 100 लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले...

लखनऊ, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह ने मंत्रालयों में निदेशक और अध्यक्ष पद तथा सरकारी नौकरियों का वादा कर 100 से अधिक लोगों से 50 करोड़ रुपये की ठगी की और यहां तक कि स्कूल खोलने के लिए टेंडर भी दिए।

बिजनौर में फर्जी लूट का मामला दर्ज कराने वाले दो गिरफ्तार

बिजनौर 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में दो शिकायतकर्ताओं को खुद की लूट का मामला रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वे मालिक द्वारा दिए गए पैसों को बेइमानी से हड़पना चाहते थे।

जेल में बंद केरल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ममकुट्टाहिल ने सीपीआई (एम) के राज्य...

तिरुवनंतपुरम, 13 जनवरी (आईएएनएस)। जेल में बंद केरल युवा कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल ममकुट्टहिल ने शनिवार को सीपीआई (एम) के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन को एक नोटिस भेजकर अगर उन्होंने अपने अपमानजनक बयान के लिए एक सप्ताह के भीतर माफी नहीं मांगी, ताे एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की।

पंजाब पुलिस ने पाक स्थित आतंकवादी रिंदा के मुख्य गुर्गे को राजस्थान से गिरफ्तार...

चंडीगढ़, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पंजाब पुलिस की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ एक संयुक्त अभियान में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा के एक प्रमुख गुर्गे को राजस्थान से गिरफ्तार किया। वह अमेरिका स्थित हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया का भी सहयोगी है।

बिहार : बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्यारोपियों की पहचान बताने वालों के लिए...

पटना, 12 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के पटना के फुलवारीशरीफ के एक गांव में दो बच्चियों से दुष्कर्म और उसमे से एक बच्ची हत्या करने वाले अपराधी की जानकारी देने वालों के लिए पुलिस ने 50 हजार रुपए के इनाम देने की घोषणा की है।

बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़की को बुलाकर किया रेप, दो गिरफ्तार

रांची, 12 जनवरी (आईएएनएस)। रांची में बर्थडे पार्टी के नाम पर नाबालिग लड़की को बुलाकर दो युवकों ने उसका रेप किया और इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वारदात की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

चार साल से फरार ईनामी बदमाश को नोएडा पुलिस ने बिहार से किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 12 जनवरी (आईएएनएस)। गैंगस्टर एक्ट में नोएडा से फरार चल रहे नशे का कारोबार करने वाले बदमाश को नोएडा पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। वह चार साल से फरार चल रहा था। वह अपने गैंग के साथ मिलकर नशे के सामान की सप्लाई करता था। आरोपी को ग्रेटर नोएडा की बादलपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से 50 लाख की रंगदारी की मांग

काशीपुर, 11 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तराखंड में अपराधियों के हौसले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। बदमाशों में पुलिस का बिल्कुल भी ख़ौफ़ नहीं बचा है।यही वजह है कि अपराधी बेखौफ हो कर रंगदारी मांगने भी बाज नहीं आ रहे हैं। ऊधमसिंहनगर के काशीपुर में रंगदारी का एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

खरी बात