केरल : यूनिवर्सिटी बचाओ अभियान समिति ने विजयन को पत्र सौंपा, वीणा की आईटी...

तिरुवनंतपुरम, 20 जनवरी (आईएएनएस)। यूनिवर्सिटी बचाओ अभियान समिति ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को एक पत्र भेजकर श्री नारायण गुरु ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ रेनी सेबेस्टियन के सिंडिकेट में किए गए नामांकन को रद्द करने की मांग की है, जिनकी शैक्षिक परामर्श एजेंसी ने कथित तौर पर उनकी बेटी वीणा विजयन की आईटी फर्म एक्सलॉजिक को पैसे का भुगतान किया था।

बंगाल राशन वितरण मामला: ईडी ने विदेशी मुद्रा लेनदेन को लेकर आरबीआई से मांगी...

कोलकाता, 20 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में किए गए विदेशी मुद्रा विनिमय लेनदेन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से मदद मांगी है।

हिंदू सेना ने दिल्ली में बाबर रोड साइन बोर्ड से की छेेड़छाड़, कर दिया...

नई दिल्ली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक दो दिन पहले दक्षिणपंथी संगठन हिंदू सेना के सदस्यों ने शनिवार को दिल्ली के बंगाली मार्केट के पास बाबर रोड के साइन बोर्ड को बदलकर "अयोध्या मार्ग" कर दिया।

मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दोषी मकान मालिक को 20 साल की कैद

ग्रेटर नोएडा, 20 जनवरी (आईएएनएस)। जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर ने सेक्टर 20 थाना क्षेत्र में 5 और 7 वर्ष की मासूम बच्चियों के दुष्कर्म के मामले में मकान मालिक चंद्रिका उर्फ कबाड़ी को दोषी करार दिया है और उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई है।

शामली में 6 लाख रुपये की चरस के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

शामली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मेरठ यूनिट की एंटी-नारकोटिक्स सेल और कैराना थाना पुलिस ने शुक्रवार शाम को क्षेत्र के अंतर्गत पानीपत रोड पर एक बड़ी छापेमारी की। जिसमें टीम ने 10.5 किलो चरस के साथ पांच कथित तस्करों को गिरफ्तार किया।

शामली में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के आरोप में वांछित आरोपी गिरफ्तार

शामली, 20 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शामली जिले के थाना झिंझाना इलाके में शुक्रवार रात हत्या के आरोप में वांछित चल रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई।

तमिलनाडु में सांड को जबरदस्ती जिंदा मुर्गा खिलाने के आरोप में यूट्यूबर के खिलाफ...

चेन्नई, 19 जनवरी (आईएएनएस)। तमिलनाडु के सलेम जिले में एक सांड को जबरदस्ती जिंदा मुर्गा खिलाने के आरोप में एक यूट्यूबर और उसके साथियों पर केस दर्ज किया गया है।

दिल्ली में स्कूल बस की चपेट में आने से नाबालिग लड़की की मौत

नई दिल्ली, 18 जनवरी (आईएएनएस)। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में गुरुवार सुबह 12 साल की एक लड़की स्कूल बस की चपेट में आ गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में लड़की की मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर : पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर 18 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के थाना बुढ़ाना पुलिस द्वारा बीती रात बड़ौत रोड पर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेेेड़ हो गई। इस दौरान एक घायल बदमाश गिरफ्तार हो गया और दूसरा फरार हो गया।

पश्चिमी दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट सेंटर में युवक को मारी गोली

नई दिल्ली, 17 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिमी दिल्ली के डिस्ट्रिक्ट सेंटर की पार्किंग से एक रोड-रेज की घटना सामने आई है। यहां बाइक सवार दो लोगों ने 22 वर्षीय एक युवक को गोली मार दी।

खरी बात