बंगाल राशन वितरण घोटाला : ईडी ने तीसरा पूरक आरोप पत्र किया दाखिल

कोलकाता, 28 सितंबर (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण मामले में अपना तीसरा पूरक आरोप पत्र दाखिल किया।

मकान की शटरिंग गिरने से दो मजदूरों की मौत, एक घायल 

ग्रेटर नोएडा, 24 सितंबर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके में सोमवार को हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

त्रिपुरा में ‘बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति’ के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली रैली

अगरतला, 23 सितंबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में विपक्षी कांग्रेस ने सोमवार को एक विरोध रैली निकाली और "बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति" को लेकर त्रिपुरा पुलिस मुख्यालय का घेराव किया। साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की।

कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 सितंबर को

बेंगलुरु, 23 सितंबर (आईएएनएस)। कर्नाटक हाई कोर्ट ने सोमवार को एक प्रशंसक (फैन) की हत्या के मामले में जेल में बंद कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन की जमानत याचिका पर सुनवाई 27 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दी है, जबकि इसी मामले में दर्शन की म‍ित्र पवित्रा गौड़ा की जमानत याचिका पर 25 सितंबर को सुनवाई होगी।

बिहार : अस्पताल में डॉक्टर ने किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाव में महिला कर्मचारी...

समस्तीपुर, 12 सितंबर (आईएएनएस) । बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में चिकित्सक और उसके दोस्तों द्वारा एक महिला कर्मचारी के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला कर्मचारी ने इस दौरान चिकित्सक के प्राइवेट पार्ट को ब्लेड से काट दिया। पुलिस ने दुष्कर्म की कोशिश करने के आरोप में चिकित्सक और उसके दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

यूपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, 50 हजार का इनामी

गाजियाबाद, 12 सितंबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद की मोदीनगर पुलिस ने 50 हजार के एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी और इसके दोस्तों ने दो लोगों (पिता-पुत्र) की हत्या की साजिश रची थी। आरोपी की पहचान, आकाश उर्फ महादेव के तौर पर हुई। पुलिस ने उसे 11 सितंबर को गिरफ्तार किया।

बिहार में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, हथियार बरामद

मोतिहारी, 10 सितंबर (आईएएनएस)। बिहार की पूर्वी चंपारण पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ क‍िया है। वहां से बड़ी मात्रा में निर्मित और अर्द्ध निर्मित हथियार के अलावा बड़ी संख्या में कारतूस एवं ह‍थ‍ियार निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद की गई है। मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

भदोही में सपा व‍िधायक के घर म‍िला पंखे से लटका क‍िशोरी का शव

भदोही, 9 स‍ितंबर(आईएएनएस)। भदोही से समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग के आवास पर सोमवार को 17 साल की लड़की का पंखे से लटका हुआ शव मिला है। मृतका की पहचान नाजिया के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से विधायक के घर पर रहकर घरेलू कार्य करती थी। घटना भदोही कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालिकाना की है। पुल‍िस मामले की जांच कर रही है।

विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले कॉल सेंटर का भंडाफोड़,...

नोएडा, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के थाना सेक्टर-63 पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 महिला आरोपियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल 24 लैपटॉप, टैब, कंप्यूटर, स्वाईप मशीन, 3 पेमेंट क्‍यूआर कोड व 10 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। इस फर्जी कॉल सेंटर को पति पत्नी मिलकर चला रहे थे। बियोंड स्पार्क ओवरसीज नाम की यह कंपनी विदेश (कनाडा, सर्बिया आदि) में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही थी।

500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर पुल‍िस ने लापता बच्चों का लगाया पता

नोएडा, 7 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा के एक स्कूल से पांच सितंबर को लापता दोनों बच्चों को पुलिस ने बरामद कर सकुशल उनके घर पहुंचा द‍िया। पुलिस ने बच्चों की तलाश में सात टीमें लगाई थीं। इन टीमों ने रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, मेट्रो स्टेशन समेत कई जगहों पर इन बच्चों की तलाश की। इसके साथ ही 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी में बच्‍चे जाते हुए दिखाई दिए थे।

खरी बात