रांची में रैली के दौरान बवाल के मामले में बाबूलाल, अर्जुन मुंडा व संजय...

रांची, 24 अगस्त (आईएएनएस)। रांची में शुक्रवार को भाजपा और भाजयुमो की ‘युवा आक्रोश रैली’ के दौरान हुए बवाल को लेकर पुलिस ने झारखंड के प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री अर्जुन मुंडा, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, झारखंड भाजपा के नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सहित भाजपा के 51 नेताओं के खिलाफ नामजद और 12 हजार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इन सभी पर साजिश के तहत पुलिस पर हमला करने, निषेधाज्ञा भंग करने और बिना इजाजत सीएम आवास की ओर मार्च करने का आरोप लगाया गया है।

स्कूल को जोड़ने वाली सड़क पर अवैध कब्जे के विरोध में धरना दे रहे...

हजारीबाग, 24 अगस्त (आईएएनएस)। हजारीबाग के बरकट्ठा में कुछ लोगों ने एक स्कूल को जोड़ने वाले रास्ते को बंद कर दिया। इसके विरोध में शनिवार को धरना दे रहे स्कूली बच्चों पर अतिक्रमणकारियों ने पथराव कर दिया। इस घटना में छह बच्चे चोटिल हो गए। इसे लेकर बरकट्ठा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है।

नोएडा : स्टॉक ट्रेडिंग के नाम पर 84 लाख की ठगी करने वाले दो...

नोएडा, 22 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा के साइबर पुलिस थाने ने साइबर ठगी करने वाले दो ठगों को गिरफ्तार किया है। दोनों खाताधारक हैं, उन्होंने पीड़ित से ठगी किए गए 84 लाख रुपए से ज्यादा अकाउंट में मंगवाए थे।

महाराष्ट्र : नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ पर प्रियंका चतुर्वेदी ने महाराष्ट्र सरकार से पूछा,...

मुंबई, 20 अगस्त (आईएएनएस) महाराष्ट्र के बदलापुर जिले में नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शिवसेना (यूबीटी) नेता एवं राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने मंगलवार को महिलाओं की सुरक्षा संबंधी 'शक्ति कानून' को लागू करने में देरी के लिए महाराष्ट्र सरकार को घेरा।

राखी बांधने आई बहन, गाड़ी खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, झगड़े में पिता-पुत्र...

गाजियाबाद, 20 अगस्त (आईएएनएस)। गाजियाबाद के सराय नजर अली इलाके में गाड़ी पार्किंग को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पड़ोसियों के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने लोहे की रॉड और डंडों से दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें पिता और पुत्र गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

कोलकाता रेप-मर्डर केस : बंगाल सरकार के खिलाफ दिल्ली में एबीवीपी का प्रदर्शन

नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। देशभर में डॉक्टरों की 24 घंटे की हड़ताल जारी है। इस बीच पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ दिल्ली में अख‍िल भारतीय व‍िद्यार्थी पर‍िषद (एबीवीपी) सड़क पर उतर आई है। एबीवीपी ने कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले को लेकर ममता सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर बिहार में डॉक्टरों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवा ठप

पटना, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में महिला चिकित्सक की हत्या के विरोध में बिहार के डॉक्टर गुस्से में हैं। चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने के कारण स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है।

पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है बंगाल सरकार : टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा

कोलकाता, 15 अगस्त (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने आरजे मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी को लेकर एक वीडियो शेयर क‍िया। वीडियो में मोइत्रा ने बंगाल सरकार के खिलाफ चल रहे दुष्‍प्रचार पर अपनी बात रखी।

कोलकाता रेप-मर्डर केस को लेकर इंदौर में आक्रोश, डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन जारी

इंदौर, 15 अगस्त (आईएएनएस)। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या के मामले में इंदौर में गुरुवार को भी डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी रहा। महाराजा यशवंतराव अस्पताल के मेडिकल छात्र और डॉक्टर इस प्रदर्शन में शामिल हुए। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (आरडीए) और जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने अस्पताल में अनिश्चितकाल के लिए काम बंद कर दिया है और आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। वहीं डॉक्टरों ने शिवाजी वाटिका में भी प्रदर्शन किया।

पंजाब के मेडिकल कॉलेजों में प्रदर्शन, महिला डॉक्टर के साथ वारदात के आरोपियों के...

संगरूर(पंजाब),14 अगस्त (आईएएनएस)। भवानीगढ़ (संगरूर) के सरकारी सिविल अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। अस्पताल के डॉक्टरों सहित समस्त स्टाफ सुबह 8 से 10 बजे तक हड़ताल पर रहा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

खरी बात