दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त से टली शादी, बैरंग लौटी बारात
रांची, 29 फरवरी (आईएएनएस)। वैवाहिक रस्म के दौरान दूल्हे की अजीबोगरीब शर्त की वजह से शादी टल गई और बारात को बैरंग लौटना पड़ा। वाकया झारखंड के गढ़वा जिले के केतार थाना क्षेत्र का है।
झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त की मौत
देवघर, 29 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के देवघर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर बाबा परिहस्त का गुरुवार तड़के तीन बजे निधन हो गया। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात खून की उल्टियां होने के बाद उसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था, जहां थोड़ी देर में ही उसने दम तोड़ दिया।
बीबीए के छात्र की हत्या करने वाले तीन आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा, 29 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी के बीबीए प्रथम वर्ष के छात्र यश मित्तल की हत्या करने वाले तीन आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली सेे तीनों घायल हो गए। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
भारत, अमेरिका ने होमलैंड सुरक्षा वार्ता में की आतंकवाद, मनी लॉन्ड्रिंग पर चर्चा
नई दिल्ली, 28 फरवरी (आईएएनएस)। यहां बुधवार को आयोजित उच्चस्तरीय भारत-अमेरिका होमलैंड सुरक्षा वार्ता में आतंकवाद, संगठित अपराध, मादक पदार्थों की तस्करी, मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर अपराध जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।
पति का शव देख पत्नी ने लगाई सातवीं मंजिल से छलांग, तीन महीने पहले...
गाजियाबाद, 27 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में पति का शव देख एक महिला ने हाईराइज सोसाइटी की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। तीन माह पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी।
15000 करोड़ रुपये के जीएसटी गड़बड़ी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, 27 फरवरी (आईएएनएस) 15 हजार करोड़ रुपयेे के जीएसटी गड़बड़ी मामले में फर्जी तरीके से 2660 कंपनियां बनाने वाले गिरोह के आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है। अब तक पुलिस इस मामले में तकरीबन दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक पुलिसकर्मी घायल
गाजियाबाद, 27 फरवरी (आईएएनएस)। गाजियाबाद में लूटपाट के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों की स्वाट टीम क्राइम ब्रांच से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान गोली लगने से घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से 12 लाख रुपए, अवैध असलहा और एक कार बरामद हुई। इन्होंने पिछले साल 5 दिसंबर को इंदिरापुरम में व्यापारी से लूट की थी। मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।
बैतूल में मां को अपशब्द कहने पर मामा की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बैतूल, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में मां को अपशब्द कहने पर युवक ने मुंह बोले मामा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
झारखंड के लोहरदगा में दो नाबालिगों से गैंगरेप, 11 आरोपी गिरफ्तार
रांची, 26 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के लोहरदगा जिले में बगड़ू थाना क्षेत्र में दो नाबालिग लड़कियों से गैंगरेप के आरोप में 11 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें सोमवार को जेल भेज दिया गया।
ग्वालियर में शराबियों ने मेडिकल छात्राओं को छेड़ा
ग्वालियर, 26 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर स्थित जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में रविवार की रात शराबी युवकों ने मेडिकल छात्राओं से छेड़छाड़ व मारपीट की। उन्होंने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की। घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टरों ने सड़क पर धरना दिया।











