यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : 10 लाख में हुई थी डील, युवती ने अपने...
गाजियाबाद, 18 फरवरी, (आईएएनएस)। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में एसटीएफ नोएडा ने शनिवार को गाजियाबाद से नकल करती एक युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गाजियाबाद स्थित लोनी क्षेत्र में सीआरएस पब्लिक स्कूल में महिला अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के बाहर कार में बैठे सॉल्वर ब्लूटूथ डिवाइस के जरिए नकल करा रहे थे। 17 फरवरी को शनिवार शाम की पाली में युवती यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा दे रही थी। इस दौरान युवती ने अपने कपड़ो के अंदर ब्लूटूथ डिवाइस छिपाया हुआ था। कक्ष निरीक्षक द्वारा शक होने पर युवती की तलाशी लेने पर उसके अंदरुनी वस्त्रों में ब्लूटूथ डिवाइस पाया गया।
कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में तीन की मौत, छह घायल
रामानगर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के रामनगर जिले के चन्नापटना शहर के पास शनिवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।
विदिशा में ऑनलाइन गेम से कर्जदार हुए इंजीनियरिंग छात्र ने की खुदकुशी
विदिशा 17 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में ऑनलाइन गेम की लत ने इंजीनियरिंग के एक छात्र की जान ले ली। उस पर ऑनलाइन गेम के चलते छह- सात लाख रुपए का खर्च हो गया था।
भाटापारा में रेत के अवैध खनन पर कार्रवाई, 57 वाहन जब्त
रायपुर, 17 फरवरी (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार- भाटापारा जिले में अवैध रेत खनन के खिलाफ अभियान जारी है। इस कार्रवाई में चेन माउंटेन मशीन सहित 57 वाहन जब्त किए गए हैं। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में खनिजों के अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों के विरूद्ध कार्रवाई का व्यापक अभियान जारी है।
झारखंड में रेलवे ट्रैक पर मिले क्षत-विक्षत चार शव
रांची, 17 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में केंदपोसी-तालाबुरू के बीच रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह चार लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सभी शव क्षत-विक्षत हालत में मिले हैं।
जेवर एयरपोर्ट के आसपास भूमाफिया एक्टिव, अफसरों ने रोकी 350 फाइलें
ग्रेटर नोएडा, 17 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बना रहे जेवर एयरपोर्ट के आसपास भूमाफिया भी एक्टिव हो गए हैं। भूमिया अधिग्रहण होने वाली जमीनों पर पहले से ही कब्जा कर उसे पर अवैध निर्माण कर रहे हैं, ताकि मुआवजे की राशि को बढ़ाया जा सके और लोगों को ठगा जा सके।
इंदौर में पकड़े गए पांच वन्य प्राणी तस्कर भेजे गए जेल
इंदौर 17 फरवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर में वन्य प्राणियों की तस्करी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
झारखंड के हजारीबाग में फिरौती के लिए किडनैप आठ साल के बच्चे की हत्या,...
रांची, 17 फरवरी (आईएएनएस)। झारखंड के हजारीबाग जिले के चलकुशा प्रखंड से बुधवार को किडनैप किए गए आठ साल के बच्चे की हत्या कर दी गई है। किडनैपर्स ने बच्चे की रिहाई के लिए पांच लाख रुपए की फिरौती की मांग की थी। पुलिस ने सूचना मिलते ही गुरुवार को दो लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन इसके पहले ही उन्होंने फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या कर दी थी।
कर्नाटक हाईकोर्ट से विजयन को झटका, वीणा की कंपनी की एसएफआईओ जांच पर रोक...
बेंगलुरु/तिरुवनंतपुरम, 16 फरवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक हाईकोर्ट ने शुक्रवार को वीणा विजयन की आईटी फर्म एक्सलॉजिक की सीरियस फ्रॉड इन्वेस्टिगेशन ऑफिस (एसएफआईओ) की जांच पर रोक लगाने से इनकार कर दिया।
स्क्रैप माफिया रवि काना की बीवी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
नोएडा,16 फरवरी (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर जिले के स्क्रैप माफिया व सरिया तस्कर की बीवी मधु नागर को पुलिस ने दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद फिलहाल पुलिस अब रवि काना पर शिकंजा कसने की पुरजोर तैयारी में लगी हुई है। अभी तक गैंगरेप के मामले में रवि काना के कई साथी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा है।











