कोयला तस्करी और हवाला नेटवर्क मामले में बंगाल और दिल्ली में ईडी की छापेमारी,...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में पश्चिम बंगाल में 6 और दिल्ली में 4 स्थानों पर छापेमारी की। ईडी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जांच में बाधा डालने का आरोप लगाया है।
शाहजहांपुर: रोडवेज बस चालक ने मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान के खिलाफ दर्ज...
शाहजहांपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के बेटे फरमान रजा खां के खिलाफ एक और मामला दर्ज हुआ है। इस बार सीतापुर डिपो के रोडवेज बस चालक शिवेंद्र पांडेय ने तिलहर थाने में फरमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने हुबली वायरल वीडियो पर लिया संज्ञान, कड़ी कार्रवाई के निर्देश
हुबली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कर्नाटक के हुबली से सामने आए वायरल वीडियो पर स्वतः संज्ञान लिया है। इस घटना को गंभीर मानते हुए आयोग की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने कड़ी निंदा की है।
एंटी-टेररिस्ट ऑपरेशन: जम्मू-कश्मीर के कठुआ में आतंकवादियों की फायरिंग में एक सुरक्षाकर्मी घायल
जम्मू, 8 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले की बिलावर तहसील के कहोग गांव में गुरुवार को आतंकवाद विरोधी अभियान फिर से शुरू किया गया। इस दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच शुरुआती गोलीबारी में एक सुरक्षाकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया।
बांका: ड्राइवर की जगह खलासी चला रहा था ट्रक, सड़क पार कर रहे एसआई...
बांका, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में बांका जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आकर पंजवारा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर पुरेंद्र सिंह की मौत हो गई। हादसे के समय वह पैदल रात्रि गश्त कर रहे थे और संकट मोचन चौक के पास सड़क पार कर रहे थे।
उत्तरा कन्नड़: कर्नाटक रोडवेज की बस पेड़ से टकराई, ड्राइवर समेत कई घायल
उत्तरा कन्नड़, 8 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के उत्तरा कन्नड़ जिले के हल्याल तालुक में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। कलघटगी से हल्याल जा रही कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम की बस बनासगेरी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
तुर्कमान गेट हिंसा मामला: दिल्ली पुलिस ने 6 और लोगों को गिरफ्तार किया
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को तुर्कमान गेट इलाके में फैज-ए-इलाही मस्जिद के पास नगर निगम की तोड़फोड़ मुहिम के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में 6 और लोगों को गिरफ्तार किया।
झारखंड शराब घोटाला: एसीबी ने छत्तीसगढ़ का कारोबारी नवीन केडिया को किया गिरफ्तार
रांची, 8 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रमुख आरोपी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। केडिया को गोवा से गिरफ्तार किया गया, वह छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले का रहने वाला है और लंबे समय से फरार था।
बिहार के समस्तीपुर में जहरीली शराब से पिता की मौत, बेटे की आंख की...
समस्तीपुर, 8 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार के समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में कथित तौर पर शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके पुत्र की आंख की रोशनी चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
दिल्ली पुलिस ने 2025 में 548 अवैध विदेशी नागरिकों की पहचान की, सबसे ज्यादा...
नई दिल्ली, 8 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली आउटर डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 2025 में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। साल भर चले इस मुहिम में 548 विदेशी नागरिकों की पहचान की गई, जो बिना वैध वीजा या दस्तावेजों के यहां रह रहे थे।
