त्रिपुरा: गोल्ड की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, करोड़ों का सोना जब्त
अगरतला, 7 जनवरी (आईएएनएस)। असम राइफल्स ने राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के साथ संयुक्त अभियान में सोने की तस्करी और वित्तीय अपराधों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस क्रम में असम राइफल्स ने बुधवार को त्रिपुरा में करीब 19 करोड़ रुपए के सोने के बिस्कुट और बेहिसाब भारतीय मुद्रा जब्त की है। बुधवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी है।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को पकड़ा
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हत्या के प्रयास के एक पुराने मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करके बड़ी सफलता हासिल की है।
कर्नाटक में मां से दुश्मनी के चलते छह साल की बच्ची की हत्या
बेंगलुरु, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कर्नाटक के व्हाइटफील्ड इलाके के पास नेल्लाराहल्ली से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक छह साल की बच्ची की हत्या कर दी गई। घटना के पीछे की वजह आपसी दुश्मनी बताई गई है।
उत्तर प्रदेश: सीबीआई ने रिश्वत लेते यूपी ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर को किया...
बस्ती, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने यूपी ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर को गिरफ्तार किया।
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के प्रमुख सदस्य अमन को अमेरिका से वापस लाया गया: सीबीआई
नई दिल्ली, 7 जनवरी (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय के समन्वय से एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को अमेरिका से भारत वापस लाने में सफलता प्राप्त की है।
झारखंड के चतरा में 14 वर्षीय सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर का शव सड़क किनारे मिला
चतरा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। झारखंड के चतरा जिले में एक उभरते हुए सोशल मीडिया कलाकार की रहस्यमय मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के मनातू-इमामगंज मुख्य मार्ग पर दुल्की पुल के समीप 14 वर्षीय अयान खान का खून से लथपथ शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान चरका खुर्द निवासी अयान खान के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामला: पद्मकुमार की जमानत याचिका खारिज, सतीशन ने सीपीआई (एम) पर...
कोल्लम, 7 जनवरी (आईएएनएस)। कोल्लम सतर्कता न्यायालय ने बुधवार को सबरीमाला स्वर्ण चोरी मामले में त्रावणकोर देवस्वोम बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष ए. पद्मकुमार की जमानत याचिका खारिज कर दी।
‘महिला की सुरक्षा संवैधानिक अधिकार’, हुबली पुलिस की कथित बर्बरता पर बोलीं महिला अधिकार...
बेंगलुरु, 7 जनवरी (आईएएनएस)। महिला अधिकार कार्यकर्ता वृंदा आदिगे ने बुधवार को कर्नाटक के हुबली शहर में पुलिस की ओर से भाजपा की एक महिला कार्यकर्ता पर कथित हमले और कपड़े उतारने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बिल्कुल अस्वीकार्य और भयानक बताया है।
पुलवामा : कूलपोरा से 4.5 किलो चरस बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
पुलवामा, 7 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बुधवार को पुलिस ने कूलपोरा इलाके में रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान करीब 4.5 किलो चरस बरामद की।
इंदौर दूषित पानी त्रासदी : प्रशासन ने 15 मृतकों के परिजनों को दिया मुआवजा,...
इंदौर, 7 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से होने वाली मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब यहां से 18वीं मौत का मामला सामने आया है। दूसरी तरफ प्रशासन ने 15 मृतकों के परिजनों को मुआवजा दे दिया है।
