ऑस्ट्रेलिया में चाकू से जानलेवा हमला करने के बाद किशोरी गिरफ्तार

सिडनी, 5 अगस्त (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक किशोरी ने अन्य किशोरी पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में गोलीबारी में दो की मौत, छह घायल

लॉस एंजिल्स, 5 अगस्त (आईएएनएस)। अमेरिका के कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स शहर में एक गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी है।

पाकिस्तान : पंजाब प्रांत में ईसाई सफाई कर्मचारी पर हमला, हालत गंभीर

इस्लामाबाद, 4 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के सादिकाबाद शहर में एक ईसाई सफाई कर्मचारी पर स्थानीय लोगों ने क्रूर हमला किया, जिसके बाद वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।

बिहार: मुजफ्फरपुर में बहादुरपुर मठ के महंत की हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

मुजफ्फरपुर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर ओपी अंतर्गत बहादुरपुर मठ के महंत की अज्ञात अपराधियों ने हत्या कर दी। रविवार सुबह उनका शव गंडक नदी के किनारे से पुलिस ने बरामद किया है।

इंदौर में अपराधियों की जमानत निरस्त कराने पर पुलिस का जोर

इंदौर, 2 अगस्त (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगरी इंदौर में आपराधिक गतिविधियों को रोकने के मकसद से पुलिस की यही कोशिश है कि जेल में बंद आरोपियों को जमानत न मिले। इसी क्रम में लसूड़िया थाना क्षेत्र के 13 आरोपियों की जमानत निरस्त कराई गई और उनमें से छह को वापस जेल भेजा गया।

नोएडा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, विदेशी नागरिकों को ठगने वाले 18 लोग...

नोएडा, 1 अगस्त (आईएएनएस)। नोएडा पुलिस ने एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 2 महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया है, जो विदेशी नागरिकों से लाखों की ठगी कर चुके हैं।

पाकिस्तान: अवामी एक्शन कमेटी नेता की ‘ऑनर किलिंग’, मानवाधिकार आयोग ने जताई कड़ी आपत्ति

इस्लामाबाद, 1 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान अधिकृत गिलगित-बाल्टिस्तान (पीओजीबी) के तंगिर जिले में अवामी एक्शन कमेटी के उपाध्यक्ष जावेद नाजी और एक विवाहित महिला की 'ऑनर किलिंग' के नाम पर निर्मम हत्या कर दी गई। इस वारदात की मानवाधिकार आयोग पाकिस्तान (एचआरसीपी) ने कड़ी निंदा की है और इसे मानवाधिकारों का गंभीर उल्लंघन करार दिया है।

बिहार: मोतिहारी में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

मोतिहारी, 30 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के पिपराकोठी थाना क्षेत्र में रिश्तों में कत्ल की घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

रांची में स्कूली छात्रा का अपहरण, पुलिस दबिश के बाद सकुशल बरामद

रांची, 30 जुलाई (आईएएनएस)। रांची में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब स्कूल जा रही 9 वर्ष की एक छात्रा को सिरमटोली फ्लाईओवर के पास से अज्ञात अपराधियों ने अगवा कर लिया। हालांकि, पुलिस की तत्परता और ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते कुछ ही घंटों बाद छात्रा रामगढ़ जिले के कुज्जू में सकुशल बरामद कर ली गई। फिलहाल वह सुरक्षित है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बिहार : नवादा में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, परीक्षा देने जा रहा...

नवादा, 29 जुलाई (आईएएनएस)। बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

खरी बात