Saturday, May 9, 2026
SGSU Advertisement

अपराध

दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में सेना के ब्रिगेडियर पर हमला, उपराज्यपाल संधू ने कार्रवाई...

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने वसंत एन्क्लेव में भारतीय सेना में कार्यरत एक ब्रिगेडियर और उनके परिवार पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है।

2021 के लखनऊ आतंकी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन और दोषियों...

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। साल 2021 के अलकायदा से जुड़े लखनऊ आतंकी साजिश मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत ने तीन दोषियों को सजा सुनाई। इन दोषियों को विभिन्न धाराओं के तहत 5 साल की कठोर कैद से लेकर आजीवन कारावास तक की सजा सुनाई गई। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर 20 हजार रुपए तक का जुर्माना भी लगाया।

अमृतसर में अत्याधुनिक पिस्तौल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार, सीमा पार से जुड़े तार

चंडीगढ़, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 6 अत्याधुनिक पिस्तौलें बरामद की हैं। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने यह जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर साझा की है।

दिल्ली के सुल्तानपुरी में नाबालिग की चाकू मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

नई दिल्ली, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। हमले के बाद घायल अवस्था में उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है।

कर्नाटक में प्रेमी के साथ जाने पर 24 वर्षीय विवाहित महिला की परिजनों ने...

बेलगावी, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। कर्नाटक के बेलगावी जिले के यमनाकनमराडी पुलिस थाना क्षेत्र से मंगलवार को ऑनर किलिंग की घटना सामने आई। इस मामले में महिला के भाई समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सैयद खालिद अशरफ और उनके बच्चों पर हमला करने वाले तस्करों के खिलाफ कार्रवाई...

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। ऑल इंडिया सुन्नी जमीयतुल उलमा के अध्यक्ष हजरत अल्लामा मौलाना सैयद मोइन मियां और रजा अकादमी के अध्यक्ष हजरत अलहाज मोहम्मद सईद नूरी ने मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती से मुलाकात कर एक पत्र सौंपा। पत्र के माध्यम से हजरत सैयद खालिद अशरफ और उनके बच्चों पर हुए हमले में शामिल ड्रग तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

गोवा में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, अमेरिका के लोगों को ठग रहे सात...

तिसवाड़ी, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा के तिसवाड़ी जिले में पुलिस ने छापा मारकर एक बंगले में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो विदेशी लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठग रहे थे।

‘मार दे इसे किसी काम का नहीं है’, मुंबई में क्रिकेट को लेकर विवाद...

मुंबई, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। मुंबई के गोवंडी इलाके में एक मामूली क्रिकेट विवाद के बाद दो दोस्तों ने मिलकर अपने ही 14 वर्षीय दोस्त पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किशोर का अस्पताल में इलाज जारी है, जबकि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

रांची में टोल प्लाजा पर मामूली विवाद के बाद हिंसक संघर्ष, छह से ज्यादा...

रांची, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। झारखंड की राजधानी रांची के मांडर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। शादी समारोह में जा रहे 50-60 लोगों की बेकाबू भीड़ ने टोल प्लाजा पर धावा बोलकर कर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर दी।

जम्मू-कश्मीर के सोपोर में हिंसक प्रदर्शन, 25 उपद्रवी गिरफ्तार

श्रीनगर, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के सोपोर कस्बे में पुलिस ने मंगलवार को कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने के आरोप में 25 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एक शिक्षक के निलंबन और उसके खिलाफ एक छात्रा द्वारा उत्पीड़न का आरोप लगाए जाने के बाद की गई थी।

खरी बात