पाकिस्तान में स्कूल के पास ब्लास्ट, 5 बच्चों समेत 7 की मौत
इस्लामाबाद, 1 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में हुए एक विस्फोट में पांच स्कूली छात्रों समेत 7 लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोट के मुताबिक मस्तुंग में सिविल अस्पताल चौक पर गर्ल्स हाई स्कूल के पास कथित तौर पर एक पुलिस वाहन को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में पांच बच्चों, एक पुलिस कर्मी और एक राहगीर की मौत हो गई।
पुलिस मुठभेड़ में पांच बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
नोएडा, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा में बीती देर रात चेकिंग के दौरान दो थानों के ज्वाइंट ऑपरेशन में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं, जंगल की ओर भाग रहे तीन अन्य बदमाशों को पुलिस ने कांबिंग के दौरान पकड़ लिया।
बिहार : सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी
पटना, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी दी गई। सांसद ने उसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग भी जारी की है। बताया जाता है कि सांसद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गों ने धमकी दी है। पप्पू यादव ने इसकी शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से भी की है।
लखनऊ : पुलिस हिरासत मौत मामले में पीड़ित परिजनों से मिले सीएम योगी, 10...
लखनऊ, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस हिरासत में व्यापारी की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को पीड़ित परिवार से मिले। इस मौके पर उन्होंने परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने का आश्वासन दिया। विधायक योगेश शुक्ला एवं सभासद शैलेंद्र वर्मा परिवार के साथ पहुंचे थे।
ऑपरेशन प्रहार का अगला वार, 250 पुलिसकर्मियों ने किया 300 संदिग्धों का वेरिफिकेशन, 40...
नोएडा, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में इन दिनों अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। "ऑपरेशन प्रहार" नाम के इस अभियान के तहत चेकिंग, वेरिफिकेशन आदि काम किए जा रहे हैं। पुलिस टीम अपने थाना क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों का वेरिफिकेशन करा रही है।
दिवाली पर ऑनलाइन शॉपिंग स्कैम से बचने के लिए सरकार ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)। इस बार भारत में दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। दिवाली से पहले ही बहुत से लोगों ने अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए ऑनलाइन खरीदारी भी शुरू कर दी है। इसी के साथ ऑनलाइन ठगी के लिए स्कैमर्स भी एक्टिव हो गए हैं। भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (सीईआरटी-इन) की ओर से नागरिकों को इस तरह के स्कैम से सुरक्षित रहने के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है।
हरदा में मिले बाप-बेटी के शव, बड़ी बेटी गंभीर
हरदा 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के हरदा जिले में बाप और बेटी के शव मिले हैं, वही एक अन्य बेटी गंभीर हालत में मिली है। पिता अपनी दोनों बेटियों के साथ मंगलवार को उपचार कराने के लिए घर से जिला अस्पताल के लिए निकले थे।
100 विमानों में बम की धमकी को लेकर केंद्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’...
नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। आईटी मंत्रालय ने बुधवार को एलन मस्क द्वारा संचालित की जाने वाली सोशल मीडिया कंपनी 'एक्स' को फटकार लगाई। यह सख्ती पिछले कुछ दिनों में एयरलाइंस को 100 से अधिक बम धमकियां मिलने के बाद की गई है। इनमें से कई अफवाहों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रसारित किया गया था।
नोएडा : मॉडर्न स्कूल के बाहर अभिभावकों का प्रदर्शन, स्कूल की प्रिंसिपल को हटाने...
नोएडा, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। नोएडा के सेक्टर 12 स्थित मॉडर्न स्कूल में छेड़छाड़ की घटना सामने आने के बाद काफी हंगामा हो रहा है।
डीआरडीओ अफसर से चेन स्नेचिंग, पत्नी को दिया धक्का, शिकायत के लिए लगा रहे...
गाजियाबाद, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में भारत सरकार के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के एक अफसर के साथ बदमाशों ने चेन स्नेचिंग की, इस दौरान उनकी पत्नी को धक्का भी दिया, इससे वह चोटिल हो गईं। इसके बाद डीआरडीओ अफसर ने चौकी और थाने के कई चक्कर लगाए। फिलहाल पुलिस अब इस मामले की जांच करने की बात कर रही है।










